ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईजमुई: लहलहाते धान के फसलों को देख,किसानों के चेहरे खिले

जमुई: लहलहाते धान के फसलों को देख,किसानों के चेहरे खिले

जमुई: इस साल अच्छी बारिश के कारण झाझा प्रखंड अंतर्गत किसानों के खेतों में इस समय धान की फसले लहलहा रही है। लगातार वर्षा होने से किसानो के खेतो में धान के पौधे तेजी से बढ़ रहें हैं। प्रखंड क्षेत्र में...

जमुई: लहलहाते धान के फसलों को देख,किसानों के चेहरे खिले
हिन्दुस्तान टीम,जमुईThu, 20 Aug 2020 06:05 PM
ऐप पर पढ़ें

जमुई: इस साल अच्छी बारिश के कारण झाझा प्रखंड अंतर्गत किसानों के खेतों में इस समय धान की फसले लहलहा रही है। लगातार वर्षा होने से किसानो के खेतो में धान के पौधे तेजी से बढ़ रहें हैं। प्रखंड क्षेत्र में लगातार झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए हैं। खासकर हथिया,रानीकुरा,केशोपुर, मछिंदरा, कानन ,सेर आदि गांवों में लहलहाते धान फसल को देखे जा सकते हैं।

किसान अशोक मंडल,राजेन्द्र यादव,विनोद मंडल,कालो यादव ने बताया कि क्षेत्र में इस साल अच्छी बारिश हुई। जिसके कारण खेतो में लहलहाती धान की फसल देख किसान काफी उत्साहित है।आगे बताया की अगर मौसम ने इसी तरह उनका साथ दिया तो, इस बार प्रखण्ड क्षेत्र भर में धान की अच्छी पैदावार हो सकती है। इन दिनों लगातार हो रही अच्छी व हल्की बारिश से धान की फसल के लिए बारिश संजीवनी का काम कर रही है।इस साल अच्छी बारिश होने कारण लगभग प्रखंड के सभी क्षेत्रों में धान की अच्छी पैदा वार की सम्भावना के बीच व्यापक रूप से क्षेत्र में धन रोपनी हुई थी। किसान ने समय पर धनरोपनी के बाद समयानुसार निकोनी आदि कर धान की बेहतर उपज को लेकर सक्रिय रहें। आज यही वजह है कि धान की लहलहाती फसल को देखकर क्षेत्र के कृषक गदगद है, हलांकि अभीतक धान के फसल की बालियां पूरी तरह से निकली नही है, बावजूद धान की हरे भरे लहलहाती फसल मनमोहक लगने लगी है।जिसकेकारण किसानों की रौनक देख लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद जग गई । बारिश से खुश कई किसानों का कहना है कि खासकर इस साल बारिश की मिजाज से लगता है कि, इस बार धान का उत्पादन आशा के अनुरूप होगा।इस लगातार बारिश से फसल में हरियाली है।इस वर्ष मानसून समय से पहले आने से फसलों पर इनका असर दिख रहा है। फसल के हरियाली देखकर हम सभी किसान खुश है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें