Hindi NewsBihar NewsJamui NewsJamui Registration Office Faces Long Queues Due to Stamp Paper Shortage
निबंधन कार्यालय के बाहर ई-स्टांप लेने वालो की लग रही लंबी कतार

निबंधन कार्यालय के बाहर ई-स्टांप लेने वालो की लग रही लंबी कतार

संक्षेप:

निबंधन कार्यालय के बाहर ई-स्टांप लेने वालो की लग रही लंबी कतार निबंधन कार्यालय के बाहर ई-स्टांप लेने वालो की लग रही लंबी कतार

Sep 16, 2025 02:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

जमुई । एक प्रतिनिधि जमुई जिला निबंधन कार्यालय में स्टांप पेपर की कमी के कारण हर रोज जिला निबंधन कार्यालय में बने कॉपरेटिव बैंक के सिंगल काउंटर पर ई स्टांप लेने वाले लोगों की लंबी-लंबी कतार सुबह से ही लग जाती है। विगत कुछ महीने से स्टांप वेंडर के पास 100 रूपये के स्टांप पेपर नहीं आ रही, जिस कारण लोगों को स्टांप के लिए परेशानी उठाना पड़ रहा है। बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे जमीन सर्वे और टेंडर के लिए हर 100 रूपयें वाली स्टांप पेपर की मांग बढ़ गई है। बता दे कि जमीन सर्वे के लिए बनने वाले बंशावली के लिए 100 रूपये की स्टांप की जरूरत होती है, जिसकारण लोगो की भीड़ दिख रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निबंधन कार्यालय के लिपिक शेड में स्टांप वेंडर कृष्ण मोहन प्रसाद, टीपी सिंह, रामाशंकर प्रसाद आदि कई स्टांप वेंडर ने बताया कि उन्हें ऊपर से ही पिछले 2 महीने से 100 रूपये वाले स्टांप पेपर नहीं मिल रहा है , जिस कारण स्टांप की कमी हो गई है। जिससे आम लोगों को भी परेशानी हो रही है। हर रोज स्टांप के लिए अन्य प्रकार के कार्यों जैसे कोर्ट में एफिडेविट, जमीन निबंधन, सरकारी टेंडर आदि के लिए स्टांप की जरूरत होती है। लेकिन वेंडर के पास स्टांप नहीं होने से निबंधन कार्यालय में कॉपरेटिव बैंक द्वारा संचालित एक काउंटर से ही लोगों को आश्रित होकर ई स्टांप पेपर लेना पड़ रहा है। जहां स्टाफ की कमी होने के कारण मात्र दो लोगों पर ही निर्भर है। इसी काउंटर पर स्टांप के साथ-साथ जमीन निबंधन के लिए जमा होने वाले सरकारी चालान भी जमा किए जाते हैं। जिस कारण मात्र दो लोगों के स्टाफ होने से जमीन निबंधन का चालान एवं ई स्टांप देने का अतिरिक्त भार पड़ रहा है, जिससे लोगों की लंबी कतार होना लाजमी है। जरूरत है कॉपरेटिव बैंक के द्वारा स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाए एवं दो से तीन का काउंटर अलग से ई स्टांप के लिए बनाया जाए। स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग हुये घायल,एक पटना रेफर फोटो-09 : अस्पताल में इलाजरत घायल महिला व अन्य जमुई, निज संवाददाता जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित अगहरा गांव के समीप सोमवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुये फरार हो गया। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गये। जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा गंभीर रूप से घायल महिला को प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घायल नवादा जिले के पकरीबरावां निवासी जमाहिर यादव उनकी पत्नी बरती देवी तथा पुत्री सत्येन्द्र कुमार है। घायल जमाहिर यादव ने बताया कि मैं अपने पत्नी और पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर एक केस के मामले में जमुई कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान अगहरा गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर टक्कर मारते हुये फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं पटना रेफर हुये घायल महिला कि स्थिति गंभीर बनी हुई है। मोबाइल के लाइट में मरीजों का हुआ इलाज, प्रबंधन बना लापरवाह फोटो-10 : अस्पताल में अंधेरे में इलाज करते डाक्टर जमुई, निज संवाददाता सदर अस्पताल की कुव्यवस्था दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिसका खामियाजा इलाज के लिये आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है। ताजा मामला बीते रविवार की देर रात का जब अचानक सदर अस्पताल अंधेरे में डूब गया। इसी समय सदर थाना क्षेत्र के मनियड्डा गांव निवासी विवेक राज, बालेश्वर मांझी इलाज के लिए इमरजेंसी कक्ष पहुंचे लेकिन सदर अस्पताल में लाइट नहीं रहने के कारण मरीज और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि ड्यूटी पर मौजूद डॉ मनीष कुमार द्वारा मोबाइल की रौशनी में ही उक्त मरीजों का इलाज किया गया। वहीं इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कहते हैं प्रबंधक - इस संबंध में पूछे जाने पर अस्पताल प्रबंधक रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि बिजली सप्लाई करने वाले चेंजर में कुछ तकनीकी खराबी आ गयी थी। हालांकि जल्द ही इसे दुरुस्त कर लिया गया था।