गैंगरेप के सभी तीन आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

जमुई पुलिस ने मलयपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना का खुलासा किया है। एसपी के निर्देश पर तीन आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में नशे की हालत में...

true

जमुई। मलयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ हुई गैंगरेप के मामले का जमुई पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। एसपी के निर्देश पर मलयपुर थाना की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खुलासा एसपी चंद्रप्रकाश ने प्रेसवार्ता में किया है। कहा कि 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों में पतौना मुसहरी टोला निवासी माधव मांझी उर्फ वाल्मीकि मांझी पिता दरोगी मांझी, दिवाकर मांझी पिता नरसिंह मांझी, हीरा मांझी पिता रामदेव मांझी का नाम शामिल है। बताया कि बीते दिन एक गांव में एक 55 साल की महिला के साथ गैंगरेप व मारपीट का मामला सामने आया था। एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में नशे के हालत में घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।