ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईजमुई:पड़ोसियों ने गोली मारकर दो युवक को किया जख्मी

जमुई:पड़ोसियों ने गोली मारकर दो युवक को किया जख्मी

जमुई: धान लगे खेत से पटवन का पाइप ले जाने को लेकर हुई आपसी विवाद में एक पक्ष द्वारा गोलीबारी कि जाने से दो युवक को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वही बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों में भी चार...

जमुई:पड़ोसियों ने गोली मारकर दो युवक को किया जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,जमुईThu, 29 Oct 2020 04:31 PM
ऐप पर पढ़ें

जमुई: धान लगे खेत से पटवन का पाइप ले जाने को लेकर हुई आपसी विवाद में एक पक्ष द्वारा गोलीबारी कि जाने से दो युवक को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वही बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों में भी चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। वही गोली लगे दोनों युवक को इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घटना सिकंदरा थानाक्षेत्र के धरसंडा गांव की है। बताया जाता है कि आनंदी यादव का पुत्र अभिषेक कुमार जब अपने खेत पर गया तो देखा कि उसके धान के खेत में अनश यादव अपने धान के खेत का पानी मशीन से बहा रहा है। इसी पर धान के खराब होने की बात कहते हुए उसे पानी बहाने से मना किया तो दोनों के बीच बकझक हुआ। इसके बाद घर पर दोनों पक्ष को समझाने के लिए पंचायत चल रही थी। इसी दौरान एक पक्ष के प्रमोद यादव, रितेश यादव के द्वारा गोली चला दी गई जिससे अजीत कुमार पिता लट्‌टू यादव और अभिषेक कुमार दोनों घायल हो गया। दोनों घायल आपस में चचेरा भाई है। बताया जाता है कि इन लोगों के द्वारा पहले भी गोली चलाई जा चुकी थी, हालांकि उस दौरान कोई घायल नहीं हुआ था। घायल के परिजनों ने बताया कि प्रमोद यादव, रितेश यादव, पिता-सागर यादव, सुभाष कुमार, बिट्टू कुमार,कमलेशरी यादव, सागर यादव, पिता-अंश यादव और मनोज यादव के द्वारा मारपीट के दौरान गोली चलाई गई। इस गोलीबारी में अजीत के दाहिना गाल पर गोली लगी तो अभिषेक के गर्दन के बाएं तरफ गोली लगी है। दोनों का एक निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। इसके अलावे इस घटना में आनंदी यादव, बाली यादव, अर्चना भारती, अनिता देवी, छोटन यादव, अनिता देवी, निक्की कुमारी भी घायल हुई हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें