Jamui News: वेंडिंग जोन के लिए जमीन का निरीक्षण
Jamui News: वेंडिंग जोन के लिए जमीन का निरीक्षण वेंडिंग जोन के लिए जमीन का निरीक्षण वेंडिंग जोन के लिए जमीन का निरीक्षण वेंडिंग जोन के लिए जमीन का निरीक्षण

Jamui News: जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता शहर में जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर परिषद ने वेंडिंग जोन बनाने की कवायद शुरू कर दी है। शनिवार को नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका गुप्ता ने वार्ड पार्षदों और जनप्रतिनिधियों के साथ झाझा बस स्टैंड से कचहरी चौक तक प्रस्तावित वेंडिंग जोन के लिए जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान सरकारी जमीन को चिह्नित करने के साथ वहां किए गए अतिक्त्रमण की स्थिति का भी जायजा लिया गया। नगर परिषद की योजना है कि उपयुक्त सरकारी जमीन को व्यवस्थित वेंडिंग जोन के रूप में विकसित किया जाए। यहां छोटे दुकानदारों और फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को निर्धारित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि वेंडिंग जोन बनने से सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से लगने वाली दुकानों को व्यवस्थित किया जा सकेगा। इससे सड़क पर अतिक्त्रमण कम होगा और यातायात व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है। शहर में जाम की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। खासकर प्रमुख चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। वेंडिंग जोन बनने के बाद इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के कर्मियों के अलावा कई वार्ड पार्षद और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


