Jamui News: शासी निकाय के अध्यक्ष चुने गए एसडीएम सौरव
Jamui News: जमुई में श्यामा प्रसाद सिंह महिला महाविद्यालय की शासी निकाय की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने महाविद्यालय की व्यवस्था की तारीफ की और महिला शिक्षा के विकास के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। यह बैठक स्थानीय शैक्षिक सुधारों पर केंद्रित थी।

Jamui News: जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मुंगेर विश्वविद्यालय के निर्देश पर स्थानीय श्यामा प्रसाद सिंह महिला महाविद्यालय में बुधवार को शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जमुई के अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार को शासी निकाय का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सह के के एम कॉलेज के प्राचार्य प्रो कंचन गुप्ता, प्रो. पंकज कुमार सिंह , शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. बबीता कुमारी उपस्थित थी।इस मौके पर एसडीएम सौरव कुमार महाविद्यालय के सभी विभागों को जाकर देखा और कॉलेज की व्यवस्था से काफी प्रसन्न हुए। सभी शिक्षकों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि वो काफी दिनों से महिला शिक्षा के प्रसार के लिए काम कर रहे हैं।
उम्मीद है कि आगे भी इसी लगन से काम करते रहेंगे। उन्होंने महाविद्यालय के कर्मियों को आश्वासन दिया कि महाविद्यालय के विकास के लिए उनके द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा।इस मौके पर प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह द्वारा शाल और बुके देकर स्वागत किया गया।

