
सदर अस्पताल में मौजूद है हड्डी रोग के एक विशेषज्ञ
जमुई सदर अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ तीन दिन ओपीडी में सेवाएँ देते हैं, लेकिन अन्य विशेषज्ञों की कमी से मरीजों को समस्या हो रही है। अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था भी सही नहीं है और बच्चों के लिए कोई ओपीडी नहीं है। अस्पताल प्रबंधन ने विभाग को कई बार लिखा है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
जमुई । निज संवाददाता समय : 10:45 बजे जमुई सदर अस्पताल में एक हड्डी रोग चिकित्सक कार्यरत है। जो सप्ताह के तीन दिन ओपीडी में अपनी सेवा प्रदान करते है। साथ ही इमरजेंसी में जो भी मरीज आते है उसका भी इलाज करते है। जानकारी देते हुए सदर अस्पताल प्रबंधक रमेश पांडेय ने बताया कि सदर अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ का एक मात्र पद है जो पूरा हो चुका है। उनके द्वारा सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ओपीडी में मरीज को देखा जाता है, साथ ही इमरजेंसी मरीज के आने पर चिकित्सक द्वारा सेवा प्रदान किया जाता है। प्रबंधक ने बताया कि उनके लिए अगल से एक रूम में दिया गया है जहां वह प्लास्टर आदि कार्य को अंजाम देते है।

वहीं सदर अस्पताल में आये मरीज दिनेश कुमार, मो. आमीर, उमेश कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठीक ढ़ंग से काम नहीं कर रहा है। कभी व बंद रहता है तो कभी चालू रहता है। बताया जाता है कि अल्ट्रासाउंड के लिए वजादता कोई चिकित्सक नहीं है। सदर अस्पताल में मौजूद महिला चिकित्सक ही कभी-कभी अल्ट्रासाउंड के कार्य को अंजाम देती है। साथ ही बताया कि सदर अस्पताल में बच्चों के लिए कोई भी ओपीडी चालू नहीं जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही मरीजों ने यह भी बताया कि सदर अस्पताल में कान और नाक के चिकित्सक नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्या कहते है पदाधिकारी : सदर अस्पताल में कई विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी है। कई बार विभाग को लिखा गया है लेकिन अभी तक विभाग द्वारा कोई भी चिकित्सक सदर अस्पताल को उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिस कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। -डा. सैयद नौशाद अहमद, प्रभारी सीएस, जमुई

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




