ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईजमुई: नारी सशक्तिकरण के दिशा में सरकार द्वारा किया जा रहा प्रयास हो रहा है सफलीभूत

जमुई: नारी सशक्तिकरण के दिशा में सरकार द्वारा किया जा रहा प्रयास हो रहा है सफलीभूत

नारी सशक्तिकरण के दिशा में सरकार द्वारा किया जा रहा प्रयास हो रहा है सफलीभूत , सोनो के तीन महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है...

जमुई: नारी सशक्तिकरण के दिशा में सरकार द्वारा किया जा रहा प्रयास हो रहा है सफलीभूत
हिन्दुस्तान टीम,जमुईThu, 21 Jan 2021 11:50 AM
ऐप पर पढ़ें

सोनो। निज संवाददाता

समाज के विकास में महिलाओं की लगातार बढ़ रही भागीदारी से नारी सशक्तिकरण के दिशा में सरकार द्वारा किया जा रहा प्रयास सफलीभूत होते दिख रही है। स्कूल कॉलेजों में छात्राओं का बढ़ता अनुपात निजी व सरकारी संस्थानों में महिलाओं की भागीदारी आधी आबादी के विकास की इबरार लिखती दिख रही है। आज महिलाएं घर की दहलीज लांघ कर पुरुषों से प्रतिस्पर्द्धा ले रही है। सोनो में तीन प्रमुख विभागों के प्रमुख की जिम्मेवारी आज महिला अधिकारी निभा रही है। सोनो की बीडीओ ममता प्रिया महिला होकर जहां प्रखंड के विकास के दशा व दिशा तय कर रही है वही डॉ स्नेहा सोनो के पशु चिकित्सालय में टीवीओ पद पर नियुक्त है तथा पशुओं का उपचार कर अपने कार्यों का बखूवी निर्वहन करती दिख रही है। किरण कुमारी कुपोषण मिटाने के संकल्प लिए समेकित बाल विकास परियोजना के सीडीपीओ पद पर विराजमान है तो दूसरी ओर थानों तैनात दर्जनों महिला सिपाही अपने अपने कंधों पर राइफल लिये समाज की सुरक्षा की जिम्मेवारी निभाती दिख रही जिस पर केवल पुरुषों का एकाधिकार रहा है। महिला सशक्तिकरण के दिशा में सरकार द्वारा किया गया प्रयास का ही प्रतिफल है कि आज स्कूलों में सैकड़ों की संख्या में महिला शिक्षक पद पर नियुक्त होकर समाज के दलित पीड़ित शोषित बच्चों के बीच ज्ञान की अलख जगा रही है। इन कामकाजी महिलाओं को कार्य के दौरान कई प्रकार की चुनौतियोँ का भी सामना करना पड़ रहा हैं। इन्हें अपने विभागीय कार्य के जिम्मेवारी के निर्वहन के साथ साथ परिवार के जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना पड़ रहा है। बच्चों के परवरिश के लेकर गृहस्थी का बोझ भी इन्हीं पर है। इन सब चुनौतियों का सामना करते हुए भी वह अपने कार्य को कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रही है। इन नारी शक्ति व जज्बे के आज सभी कायल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें