
सत्रह दावेदारों के नामांकन अस्वीकृत, 42 उम्मीदवार मैदान में
सत्रह दावेदारों के नामांकन अस्वीकृत, 42 उम्मीदवार मैदान में सत्रह दावेदारों के नामांकन अस्वीकृत, 42 उम्मीदवार मैदान में सत्रह दावेदारों के नामांकन अस्
जमुई। कार्यालय संवाददाता जिले के चार सीटों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 के तहत 20 अक्टूबर को नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। जमुई जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र यथा 240 सिकंदरा (सु) , 241 जमुई , 242 झाझा और 243 चकाई में अब 42 नामांकन वैध रह गए हैं। नामांकन पत्रों के जांच के दौरान निर्वाची कार्यालयों के परिसर में प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों की भारी भीड़ देखी गई। भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइंस के मुताबिक जांच प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के अनुरूप संपन्न हुई। अंकित निर्वाची पदाधिकारी और सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने प्रत्येक अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की समीक्षा की और आवश्यकतानुसार समय देकर अभ्यर्थियों को दस्तावेज पूर्ण करने का अवसर भी प्रदान किया।
परंतु निर्धारित समय- सीमा के बाद जिन उम्मीदवारों के कागजात अधूरे पाए गए , उनके नाम निर्देशन प्रपत्र को अस्वीकृत करने की कार्रवाई की गई। 240 सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र (सु) के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम रविकांत सिन्हा ने बताया कि इस क्षेत्र के लिए कुल 15 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल किया था। इसमें राहुल कुमार , उमेश कुमार , रेणुका देवी , महादेव प्रसाद और ब्रह्मदेव पासवान कुल पांच के कागजात पूरी नहीं रहने के कारण रद्द हो गए। अब चुनावी मैदान में दस उम्मीदवार शेष हैं , जिनमें उदय रविदास , मनोज कुमार दास , उदय नारायण चौधरी , विनोद कुमार चौधरी , प्रफुल्ल कुमार मांझी , सुभाष चंद्र बोस , रामाधीन पासवान , संगीता पासवान , प्रियंका कुमारी और संतोष कुमार दास का नाम शामिल है। 241 जमुई विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सौरव कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी नंदकिशोर पासवान उत्तम कुमार दास , महादेव कुमार राउत और दीना यादव कुल चार लोगों का नामजदगी का पर्चा महत्वपूर्ण वजह के चलते अस्वीकृत कर दिया गया है। अब जमुई विधानसभा क्षेत्र के चुनावी मैदान में ओम प्रकाश यादव , रामाशीष यादव , महावीर यादव , सुशांत कुमार सिंह , अनिल प्रसाद साह , मो. शमशाद आलम , मो.समीर , रूपेश सिंह , श्रेयसी सिंह , संतोष कुमार यादव , अमरेंद्र कुमार अत्री और प्रमोद मिश्रा कुल 12 प्रत्याशी रह गए हैं। 242 झाझा विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां सुषमा देवी , कपिलदेव मंडल , संतोष कुमार , आशा देवी और शशि राज महेंद्र पासवान कुल पांच दावेदारों का नामांकन पत्र वांछित जानकारी के अभाव में अस्वीकृत कर दिया गया है। निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि नामित विधानसभा क्षेत्र के लिए अमरजीत कुमार सिंह , जय प्रकाश नारायण यादव , दामोदर रावत , शिवराज यादव , केदार कुमार मंडल , नीलेन्दु दत्त मिश्र , नेमो देवी , मो.इरफान और रविन्द्र यादव कुल नौ अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन प्रपत्र स्वीकृत किया गया है। 243 चकाई विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर सुजीत कुमार ने बताया कि नीतू कुमारी , लाल बहादुर यादव और नंदू यादव कुल तीन उम्मीदवारों का नामांकन पत्र जरूरी सूचना के अभाव में अस्वीकृत कर दिया गया है। इस क्षेत्र के लिए अब चुनावी मैदान में सावित्री देवी , पवन कुमार सिंह , सोशाना मुर्मू , राहुल कुमार , रंजीत कुमार वर्मा , अलाउद्दीन अंसारी , नरेश कुमार वर्मा , एलिजाबेथ सोरेन , सुमित कुमार सिंह , चंदन सिंह और संजय प्रसाद बच गए हैं। इस क्षेत्र के लिए कुल 11 अभ्यर्थियों का नामांकन पत्र स्वीकृत किया गया है। संविक्षा के बाद चारों विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर कुल 59 नामांकन पत्रों में से 17 अस्वीकृत कर दिए गए , जबकि 42 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। अब उम्मीदवार अपने-अपने दलों या स्वतंत्र रूप से आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अपनी किस्मत आज़माएंगे। डीएम श्री नवीन ने बताया कि जांच कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया और अस्वीकृति की सूचना संबंधित प्रत्याशियों को विधिवत प्रदान की गई। नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर निर्धारित है। इसके बाद चुनावी मैदान में बचे प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। नामांकन जांच की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब जमुई जिले में राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है। भाजपा , कांग्रेस , जदयू , राजद और जनसुराज समेत विभिन्न दलों के प्रत्याशी अब प्रचार रणनीति बनाने में भिड़ गए हैं। जनता के बीच मुद्दे और विकास योजनाएं चर्चा के केंद्र में रहने की उम्मीद है। आगामी दिनों में प्रचार अभियान भी तेज होने की संभावना है। जमुई जिला अंतर्गत नामित विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 11 नवंबर को होगी जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को कराई जाएगी। जमुई विधानसभा सीट 1. श्रेयसी सिंह, भाजपा 2. अनिल प्रसाद साह जनसुराज पार्टी 3. मोहम्मद समीर निर्दलीय 4. संतोष कुमार निर्दलीय 5. रूपेश कुमार सिंह निर्दलीय 6. ओम प्रकाश यादव निर्दलीय 7. रामाशीष यादव आम आदमी पार्टी 8. महावीर यादव बहुजन समाज पार्टी 9. सुशांत कुमार सिंह निर्दलीय 10. मोहम्मद शमशाद आलम राजद अ 11. अमरेंद्र कुमार अत्री उर्फ खोखन सिंह निर्दलीय 12. प्रमोद मिश्रा समाज सत्ता दल झाझा विधानसभा सीट 1. अमरजीत कुमार सिंह, नेशनल पीपुल्स पार्टी 2. जयप्रकाश नारायण यादव, राजद 3. दामोदर रावत, जदयू 4. शिवराज यादव, बसपा 5. केदार कुमार मंडल, अपनी जनता पार्टी 6. नीलेंदु दत्त मिश्रा, जनसुराज पार्टी 7. नैनो देवी निर्दलीय 8. मो..इरफान, निर्दलीय 9. रवींद्र यादव, निर्दलीय चकाई विधानसभा सीट 1. सुमित कुमार सिंह 2. चंदन कुमार सिंह 3. संजय प्रसाद 4. एजिलाबेथ सोरेन निर्दलयी 5 नरेश कुमार शर्मा जागरूक जनता पार्टी 6. रंजीत कुमार वर्मा निर्दलीय 7 पवन कुमार सिंह निर्दलीय 8 सावित्री देवी, राजद 9 राहुल कुमार जन सुराज पार्टी 10 सोसाना मुर्मु सर्व समाज पार्टी 11. अल्लाउद्दीन अंसारी, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी सिकंदरा का दे रहे हैं। स्क्रुटनी के साथ ही जिले में प्रचार अभियान ने पकड़ी रफ्तार जमुई। सुधांशु लाल जमुई में स्क्रुटनी के बाद जमुई के चार विधानसभा सीट के लिए 42 उम्मीदवार रह गए हैं। हालांकि नामांकन की वापसी 23 अक्टूबर को निर्धारित है। जिले की चारो विधान सभा सीट पर राजग और महागठबंधन के उम्मीदवार के अलावा सिकंदरा के महागठबंधन से दो उम्मीदवारों ने अपना पर्चा भरा है। जिसमें कांग्रेस से विनोद चौधरी और राजद से उदयनारायण चौधरी मैदान में है। वहीं झाझा विधानसभा सीट से राजद के वरीय नेता जयप्रकाश नारायण यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया है। जमुई में आवास होने के बाद भी पहली बार वे जमुई से किसी क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वे मुंगेर लोकसभा से जीत हासिल किया था जबकि खड़गपुर विधानसभा से भी पहले जीत दर्ज करा चुके थे। इसके बाद उन्होंने बांका लोकसभा सीट से भी जीत हासिल की थी और केंद्र में मंत्री भी बने थे। अब झाझा विधानसभा सीट से भाग्य अजमा रहे है। उनका मुकाबला एनडीए से जदयू प्रत्याशी दामोदर रावत से होगा। दामोदर रावत इस क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक बार जीत दर्ज किया है। अभी तक यह राजग के लिए सेफ सीट माना जाता रहा है। इसी तरह, जमुई विधानसभा सीट से महागठबंधन के राजद प्रत्याशी शमशाद आलम ने नामांकन पत्र भरा। वही भाजपा से श्रेयशी सिंह मैदान में चकाई विधानसभा सीट से राजद की सावित्री देवी ने नामांकन किया है। जबकि जद यू से मंत्री सुमित सिंह मैदान में हैं। जिले की तीनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रचार में प्रत्याशी लग गए हैं। इस बीच नामांकन के अंतिम दिन एक उम्मीदवार को देर से नामांकन करने पहुंचने पर दौड़ते-भागते देखा गया। लेकिन कुछ मिनट विलंब होने के कारण नामांकन नहीं कर पाए। कोषांगों के साथ डीएम ने की समीक्षा बैठक फोटो: 27 जमुई। कार्यालय संवाददाता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री नवीन ने बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर गठित प्रशिक्षण कोषांग, ई वी एम कोषांग, कार्मिक कोषांग तथा स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक किया। प्रशिक्षण कोषांग के माध्यम से सभी कार्मियों को दूसरे फेज के प्रशिक्षण हेतु दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को पीठासीन अधिकारी व पी1 तथा दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को पी2 एवं पी3 का अपॉइंटमेंट लेटर जारी किया जाएगा। प्रशिक्षण राजकीय महिला डिग्री कॉलेज सोनपे, जमुई में निर्धारित स्थलों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रशिक्षण में सभी कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य है। कोई भी कर्मी अगर प्रशिक्षण से अनुपस्थित होगा तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। प्रशिक्षण के क्रम में पीओ को डायरी भरने के तरीके , ईवीएम को रेडी करने के तरीके आदि बिंदुओं पर बारीकी से जानकारी देने को कहा गया। ईवीएम का हैंड्स ऑन प्रशिक्षण भी सभी कर्मियों को दिया जा रहा है। स्वीप कोषांग के माध्यम से सभी महादलित टोलों में विकास मित्र एवं जीविका दीदी के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




