जमुई। नगर प्रतिनिधि
इंस्पायर अवार्ड के लिए जिले से 57 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। जिले के विभिन्न मिडिल व हाई स्कूलों के बच्चों से मानव संसाधन विकास विभाग की ओर से वैज्ञानिक सोच से संबंधित आइडियाज मांगे गए थे। जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित स्कूलों से इन बच्चों का चयन किया गया है। जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि जिले से 725 बच्चों का ऑनलाइन आवेदन दिया गया था जिसमें 57 बच्चों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि इंस्पायर अवार्ड भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय की वर्ग छह से दस तक के बच्चों के अंदर छुपी वैज्ञानिक प्रतिभा एवं नवाचारी विचारों को प्रोत्साहित करने की एक योजना है। छात्र-छात्राओं की ओर से स्कूल के माध्यम से ऑनलाइन भेजे गये आइडियाज के आधार पर इन छात्रों का चयन किया गया है। जिले से चयनित 57 बच्चों में लक्ष्मीपुर ,बरहट ,झाझा ,अलीगंज ,जमुई खैरा आदि जगहों के विभिन्न स्कूलों से हैं। इन चयनित बच्चों को अपने मॉडल के साथ जनवरी में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय एवं फिर पटना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा। इन बच्चों को मॉडल निर्माण के लिए विभाग की ओर से दस-दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
इस्पायर अवार्ड के लिए चयनित छात्र-छात्राएं
इंस्पासर अवार्ड के लिए चयनित छात्र-छात्राओं में वर्षा कुमारी ,सुमति कुमारी ,नीतू कुमारी ,मो. असलम अंसारी ,मो. कासिफ अंसारी, पायल निगम ,शिवम कुमार ,आदित्य कुमार ,सनी कुमार ,कुमार अवनीश ,चीकू कुमार ,मंजीता कुमारी, तनु कुमारी ,पिंटू कुमार सोरेन ,नितेश कुमार ,शोभा कुमारी ,बिटटू कुमार ,रोहित राज ,आर्य कुमारी, रोशन कुमार ,प्रियंका कुमारी ,दिलकश मंज ,शेखर कुमार ,राहुल कुमार ,अभिषेक कुमार पंडित ,रुपेश कुमार ,रितिक राज ,सचिन कुमार ,दिव्यांशु कुमार ,आयुषी कुमारी ,रवि कुमार दास ,विक्की कुमार ,सुमित राज ,नीतीश कुमार यादव ,काजल कुमारी ,हर्षिता हंस, ध्रुव सिंह ,शुभम कुमार ,करिश्मा कुमारी ,शिवम कुमार यादव ,राजेश कुमार ,अतिश कुमार ,अभिषेक राज, सोनू कुमार ,अभिषेक कुमार ,मीनू भारती ,सुप्रिया रानी ,माधुरी कुमारी ,धोनी कुमार ,रिया सिंह ,नंदनी कुमारी ,गुनगुन कुमारी ,विवेक कुमार ,सुमन भारती ,राजनंदनी ,अमन कुमार ,आशीष कुमार शामिल हंै।