ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईपैक्स सदस्यों के नाम जोड़ने में अनियमितता

पैक्स सदस्यों के नाम जोड़ने में अनियमितता

खैरा प्रखंड के हरणी पैक्स अध्यक्ष का चुनाव कुछ दिनों के बाद होने वाला है। पैक्स सदस्यों का नाम जाड़ने का काम काफी तेजी से चल रहा है। नाम जोड़ने में आरजकता की गई। हरणी पैक्स अध्यक्ष असर्फी रजक ने एक...

पैक्स सदस्यों के नाम जोड़ने में अनियमितता
हिन्दुस्तान टीम,जमुईMon, 23 Mar 2020 10:52 PM
ऐप पर पढ़ें

खैरा प्रखंड के हरणी पैक्स अध्यक्ष का चुनाव कुछ दिनों के बाद होने वाला है। पैक्स सदस्यों का नाम जाड़ने का काम काफी तेजी से चल रहा है। नाम जोड़ने में आरजकता की गई। हरणी पैक्स अध्यक्ष असर्फी रजक ने एक आवेदन जिले के वरीय अधिकारी को दिया है।

मुख्य चुनाव पदाधिकारी, बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार पटना और प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी खैरा जमुई द्वारा हरणी पैक्स में गलत तरीके से मतदाता सूची में सदस्यों का नाम जोड़ने के सबंध में संयुक्त निबंधन सहयोग समितियां भागलपुर, जिला सहकारिता पदाधिकारी जमुई, जिला पदाधिकारी जमुई, उपविकास आयुक्त जमुई को लिखित आवेदन दिया कि हरणी पैक्स का चुनाव अप्रैल माह में होना है जिसका मतदाता सूची समिति द्वारा 371 सदस्यों का दिया गया है। निर्वाचन पदाधिकारी खैरा द्वारा सैकड़ों की संख्या में अपने से नाम जोड़ने का काम कर रहे हैं। उनके द्वारा जोड़े जाने वाले सदस्यों का सदस्यता शुल्क एवं हिस्सा पूंजी, जमा नहीं किया गया है। वरीय अधिकारी से आग्रह किया कि हरणी पैक्स के मतदाता सूची में जोड़े जा रहे अवैध मतदाता की जांच कराई जाय एवं रोक लगाने की मांग की है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन समय से नहीं किया जा रहा है तथा सूची समिति को उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। ज्ञात हो कि विगत पैक्स चुनाव 2014 में इनके द्वारा गड़बड़ी किए जाने के कारण प्राधिकार द्वारा इन्हें निलंबित भी किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें