मजबूर मजदूर मजबूत बनें,तभी बढ़ेगा राष्ट्र : अंशुमान
मजबूर मजदूर मजबूत बनें,तभी बढ़ेगा राष्ट्र : अंशुमान मजबूर मजदूर मजबूत बनें,तभी बढ़ेगा राष्ट्र : अंशुमान मजबूर मजदूर मजबूत बनें,तभी बढ़ेगा राष्ट्र : अंशुमान

जमुई, नगर प्रतिनिधि भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान जमुई के कार्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के कर्मियों और विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोग्राम ऑफिसर पंकज कुमार सिंह ने समाज के निर्माण में मजदूरों और कामगारों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं, संस्थान निदेशक अंशुमान ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति की नींव उसके मजदूरों के पसीने और मेहनत पर टिकी होती है। श्रम का सम्मान ही देश का वास्तविक उत्थान है। कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा न केवल कुशल श्रमिक बनें, बल्कि अपने अधिकारों और सम्मान के प्रति भी सजग रहें,ताकि मजदूर अब मजबूर नहीं बल्कि मजबूत बन सके। निदेशक ने प्रशिक्षुओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और समाज में श्रमिकों को समुचित सम्मान व गरिमा दिलाने का संकल्प दिलाया।इस बीच सफल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं के बीच दक्षता प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। मौके पर प्रोग्राम असिस्टेंट कुन्दन कुमारी, सोनी कुमारी, अकाउंटेंट प्रभाष रंजन, कर्मी चन्दन कुमार, प्रीति कुमारी सहित संस्थान से जुड़े सहकर्मी आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के आठ नए पदाधिकारी चयनित
फोटो - 07
परिचय - नव निर्वाचित पदाधिकारी के साथ मौजूद मोर्चा के सदस्य
सिकंदरा, निज प्रतिनिधि
राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा शनिवार को सिकंदरा प्रखंड में पंचायत स्तरीय चुनाव की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस चुनावी अभियान की मुख्य विशेषता आपसी सामंजस्यों और सर्वसम्मति रही, जिसके माध्यम से प्रखंड की 13 में से 7 पंचायतों और एक नगर पंचायत के अध्यक्षों का निर्विरोध चयन सुनिश्चित किया गया। इस महत्वपूर्ण सांगठनिक कवायद के दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह फूंका। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव पदाधिकारी विनय कुमार के कुशल प्रबंधन और जिला संयोजक अरुणा मंडल की देखरेख में पूरी हुई। दल की मजबूती को दर्शाते हुए इस मौके पर जयराम कुशवाहा, विनोद कुमार पासवान, सुरेंद्र महतो, मदन महतो और राजेश कुमार शर्मा जैसे वरिष्ठ नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही संगठन ने स्थानीय स्तर पर अपनी नई टीम को धरातल पर उतार दिया है। महिला नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए पिंकी कुमारी को गोखुला पंचायत, विमला कुमारी को सिकंदरा नगर पंचायत, पुष्पा कुमारी को सबलबीघा और आरती कुमारी को मथुरापुर पंचायत की कमान सौंपी गई। वहीं सांगठनिक कौशल को देखते हुए सुरेंद्र महतो को सिजौड़ी, सोनू कुमार को पोहे, किशोर कुमार को कुमार पंचायत और चंदन तांती को भूल्लो पंचायत का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस विस्तार को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से संगठन की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
मजदूरों को किया गया सम्मानित
फोटो - 11
परिचय - कार्यक्रम में सम्मानित मजदूर
बरहट, निज संवाददाता
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ललिता नंद मेमोरियल प्रज्ञा फाउंडेशन द्वारा मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्त्रम का उद्घाटन नंद स्कूल के प्राचार्य विनय कुमार सिंह,निर्देशक ललन कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्त्ता अजय कुमार एवं शिक्षिका कोमल कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया । उपस्थित आगंतुकों ने ग्रामीण क्षेत्रीय मजदूर अतिथियों को फूल माला एवम् अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। अतिथियो ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर अपना अपना विचार व्यक्त किया तथा कहा कि मजदूर ही देश का असली रीढ़ है। उसके बिना देश का विकास संभव नहीं। अतिथियों ने फाउंडेशन द्वारा किए कार्यों की सराहना किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के सदस्यों की अहम भूमिका रही।
पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं विधायक श्रेयसी सिंह
फोटो - 12
परिचय - शोककुल परिवार से मिलती पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह व अन्य
सिकंदरा, निज प्रतिनिधि
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह सात बार के सिकंदरा विधायक स्वर्गीय रामेश्वर पासवान के निधन के उपरांत उनके पैतृक गांव नावाडीह में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में जमुई की लोकप्रिय विधायक श्रेयसी सिंह ने नावाडीह गांव पहुंचकर श्रद्धेय पासवान के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विधायक के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रो० दुर्गा प्रसाद केसरी, पूर्व जिला अध्यक्ष नवल किशोर सिंह और जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके सामाजिक व राजनैतिक को याद किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात विधायक श्रेयसी सिंह ने स्वर्गीय पासवान के पुत्र प्रकाश कुमार एवं परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। इस कठिन समय में परिवार को ढ़ांढ़स बंधाते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धेय रामेश्वर पासवान जी का जाना समाज और संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित, मंडल अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक राज, अरुण सिंह, सुरेंद्र सिंह, वाल्मीकि सिंह, अशोक केशरी और गुंजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लक्ष्मीपुर में धड़ल्ले से हो रहा है वनों की अवैध कटाई, जिम्मेदार हैं उदासीन
घरेलू गैस आपूर्ति में कमी के कारण लकड़ी की मांग में बेतहाशा हुआ वृद्धि
फोटो - 13
परिचय - लक्ष्मीपुर के कोहबरवा वन परिसर के दक्षिणी क्षेत्र जंगल में कटे लकड़ी और पेड़ काटे गए का चिन्ह
लक्ष्मीपुर, निज संवाददाता
मलयपुर वन क्षेत्र के कोहबरवा वन परिसर के विभिन्न क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा है वनों की कटाई। जिन क्षेत्रों में कटाई हो रही है। वह कोहबरवा वन परिसर के दक्षिणी भाग बताया जाता है। जिसमें ठाढी, दिग्घी, सबलपुर का क्षेत्र का नाम शामिल है। जो बांका और मुंगेर जिला के सीमा से सटे होने के कारण सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है। जिसे जानकर भी जिम्मेदार उदासीन बने हैं। जिसे वन कर्मियों और लकड़ी माफिया के गठजोड़ का परिणाम कहा जाय तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। जानकारी के अनुसार कोहबरवा वन परिसर को दो भाग में विभाजित किया गया है। जहां वर्तमान में दो फॉरेस्टर पदस्थापित हैं। जिसमें वन परिसर के उत्तरी भाग में फॉरेस्टर सुमित राज और दक्षिणी भाग में फॉरेस्टर सुमित कुमार को पदस्थापित किया गया है। घरेलू गैस की आपूर्ति में कमी होने के कारण क्षेत्र में बेतहाशा वृद्धि हुई है। शादी विवाह जैसे शुभ कार्य के बाद स्कूल, होटल और घरेलू कार्य के लिए लकड़ी आपूर्ति किया जा रहा है। जिसमें महुआ के हरे पेड़ और इमरती लकड़ी के छोटे बड़े पौधे को धड़ल्ले से कटाई किया जा रहा है। लकड़ी व्यवसाय से जुड़े माफिया दिन में लकड़ी कटाई का काम करते हैं। फिर शाम ढ़लते ही काटे गए लकड़ी को गंतव्य स्थान तक पहुंचाने का काम शुरू कर देते हैं। सूत्र बताते हैं कि यह क्षेत्र वैसे वनरक्षी के जिम्मे है। जो बीते चार वर्ष से कोहबरवा वन परिसर में पदस्थापित हैं। जिसका नतीजा है कि जिस क्षेत्र में हरे और घने जंगल दिखते थे। वह अब मैदान में तब्दील हो रहा है। सूत्र बताते हैं कि ठाढ़ी और दिग्घी क्षेत्र का जंगल आज की तिथि में अवैध लकड़ी की कटाई का केंद्र बना है। जिसमें स्थानीय कुछ सफेदपोश के शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। मामले को लेकर मलयपुर वन क्षेत्र के रेंजर सुशांत कुमार सिंह ने बताया कि मामला आपके द्वारा संज्ञान में आया है। जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


