
प्रथम चरण को लेकर चकाई में सघन वाहन जांच अभियान जारी
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चकाई थानाक्षेत्र में पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। चकाई-गिरिडीह और चकाई-देवघर मुख्य मार्गों पर झारखंड से आने वाले वाहनों की जांच की गई। जांच का उद्देश्य चुनाव को प्रभावित करने वाली अवैध शराब और पैसे की तस्करी को रोकना है।
चकाई, निज संवाददाता बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए प्रखंड के बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र के चकाई थाना क्षेत्र के चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर सरौन बार्डर एवं चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर खोरीपानन बॉर्डर पर स्थानिय पुलिस के द्वारा सघन वाहन जांच चलाया गया। जांच अभियान के दौरान झारखंड के देवघर एवं गिरिडीह की ओर से आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को रोक कर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा सघन जांच पड़ताल की गयी। ताकि बिहार में हो रहे चुनाव को प्रभावित करने के लिए वाहनों में छुपाकर अवैध शराब और पैसे तो नही लाये जा रहे हैं। वहीं पुलिसकर्मियों द्वारा सभी छोटे-बड़े वाहनों के नंबर वाहन मालिकों के नाम सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज की जा रही है।

इस जांच अभियान में दोनों चेक पोस्टों पर तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस 24 घंटे झारखंड की ओर से आने वाले वाहनों की बारिकी से जांच क़र रहे हैं। ताकि कोई भी अवांछित वस्तु को चोरी चुपके से वाहन से लाकर चुनाव को प्रभावित ना किया जा सके। चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस काफी सतर्क है। सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। वाहन जांच अभियान के अलावे पुलिस एवं सीआरपीफ द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




