आनंदविहार जाने वाली दो ट्रेनों में एसी कोच बढ़ाए गए
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आनंद विहार-मधुपुर हमसफर एक्सप्रेस और बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर हमसफर एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त वातानुकूलित कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। यह कोच 20...

झाझा,निज संवाददाता यात्रियों की सुविधा व सहूलियत के नजरिए से रेलवे ने निम्नलिखित एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थायी आधार पर अतिरिक्त वातानुकूलित कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। उक्त जानकारी आसनसोल रेल के पीआरओ ने दी है। 12236/12235 आनंद विहार-मधुपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 टियर कोच जोड़ा जाएगा जो 20.03.2025 से 18.09.2025 तक आनंद विहार से रवाना होगी और 21.03.2025 से 19.09.2025 तक मधुपुर से रवाना होगी। प्रत्येक ट्रिप पर अतिरिक्त 80 बर्थ उपलब्ध होंगे। उक्त ट्रेन 20 कोचों के बजाय 21 कोचों के साथ चलेगी।
22460/22459 आनंद विहार-मधुपुर-आनंद विहार बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 टियर कोच जोड़ा जाएगा। यह ट्रेन 17.03.2025 से 15.09.2025 तक आनंद विहार से तथा 18.03.2025 से 16.09.2025 तक मधुपुर से चलेगी। प्रत्येक ट्रिप पर अतिरिक्त 80 बर्थ उपलब्ध होंगे। उक्त ट्रेन 20 कोचों के बजाय 21 कोचों के साथ चलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।