घोरिकवा गाँव में 19 लाख 86 हजार रूपयें की लागत से पुलिया का हुआ शिलान्यास
घोरिकवा गाँव में 19 लाख 86 हजार रूपयें की लागत से पुलिया का हुआ शिलान्यास घोरिकवा गाँव में 19 लाख 86 हजार रूपयें की लागत से पुलिया का हुआ शिलान्यास

झाझा, नगर संवाददाता जमुई जिला परिषद क्षेत्र अंतर्गत कानन पंचायत के घोरिकवा गाँव में 19 लाख 86 हजार रूपयें की लागत से बनने वाली महत्वपूर्ण पुलिया निर्माण कार्य का रविवार को विधिवत शिलान्यास जिला पार्षद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया मो कमाल एवं पंचायत समिति सदस्य मो एहसान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।अपने संबोधन में जिला पार्षद प्रतिनिधि राकेश ने कहा कि यह पुलिया वर्षों से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है।जिला परिषद सदस्या दीपिका कुमारी ने ग्रामीणों की इस महत्वपूर्ण मांग को स्वीकार करते हुए पुलिया निर्माण की स्वीकृति प्रदान की, जिसके बाद इसका शिलान्यास संभव हो सका।यह
पुलिया केवल कानन पंचायत ही नहीं, बल्कि छापा पंचायत एवं केशवपुर पंचायत के लोगों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी। पुलिया निर्माण के बाद तीनों पंचायतों के हजारों लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा तथा ग्रामीणों को आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों से मुक्ति मिलेगी। वक्ताओं ने बताया कि घोरिकवा गाँव की लगभग दस हजार की आबादी इस पुलिया से प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होगी। विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए यह पुलिया अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। गाँव का कब्रिस्तान नदी के उस पार स्थित है, जहाँ बरसात के दिनों में पहुँचना बेहद कठिन हो जाता है। कई बार ऐसी परिस्थितियाँ उत्पन्न हुईं कि लोगों को अपने स्वजनों के अंतिम संस्कार हेतु कई दिनों तक पानी कम होने की प्रतीक्षा करनी पड़ी। पुलिया निर्माण के बाद बरसात के मौसम में भी कब्रिस्तान तक आवागमन सुगम हो सकेगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।सामाजिक कार्यकर्ता मो सरताज ने कहा कि यह पुलिया क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और आने वाले समय में हजारों लोगों के जीवन को आसान बनाएगी। पंचायत समिति सदस्य मो एहसान ने जिला परिषद सदस्या दीपिका कुमारी एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि राकेश के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा कर जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों का विश्वास मजबूत किया है। ग्रामीणों ने भी पुलिया निर्माण कार्य शुरू होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हाफिज साहब, अब्दुल्ला, लुकमान, मुबारक हुसैन, मो बदरुद्दीन, मो शमीम, तैयब अंसारी, सुबेर, सरताज, शोहराब, शहजाद, एशाद, परवेज आलम, जावेद एवं अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।कार्यक्त्रम का मंच संचालन सामाजिक कार्यकर्ता मो सरताज ने किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


