20 जून को होगी प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक,विकास कार्यों की होगी समीक्षा

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

​चंद्रमंडीह । निज संवाददाताप्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के ऊपरी तल्ले पर आगामी 20 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्त्रम

20 जून को होगी प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक,विकास कार्यों की होगी समीक्षा

​चंद्रमंडीह । निज संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के ऊपरी तल्ले पर आगामी 20 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्त्रम कार्यान्वयन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसे लेकर बीडीओ मनीष आनंद ने पत्र जारी कर सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों और विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक सूचना दे दी है।​बीडीओ द्वारा जारी सूचना के अनुसार 20 सूत्री अध्यक्ष के निर्देश के आलोक में यह बैठक आहूत की गई है। इस अहम बैठक में जमुई के सांसद, चकाई विधायक,विधान पार्षद सहित 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।​इसके

अलावा अंचलाधिकारी, चिकित्सा प्रभारी, शिक्षा पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, मनरेगा कार्यक्त्रम पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, सभी बैंक शाखा प्रबंधक, आपूर्ति पदाधिकारी समेत प्रखंड स्तरीय तमाम विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ससमय उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं और 20 सूत्री कार्यक्त्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की जाएगी। बीडीओ ने सभी अधिकारियों व प्रतिनिधियों से बैठक में ससमय अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।