कटिहार : पूर्णिया आईजी डॉ. विवेकानंद ने आदर्श थाना कोढ़ा का किया निरीक्षण

Mar 02, 2026 05:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

कटिहार के कोढ़ा में आईजी डॉ. विवेकानंद ने थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई की कमी पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को नियमित सफाई का निर्देश दिया। महिला पुलिस बैरक की व्यवस्था पर भी असंतोष व्यक्त किया।

कटिहार : पूर्णिया आईजी डॉ. विवेकानंद ने आदर्श थाना कोढ़ा का किया निरीक्षण

कटिहार : कोढ़ा पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी डॉ. विवेकानंद ने सोमवार को आदर्श थाना कोढ़ा पहुंचकर थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना पुलिस द्वारा आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। निरीक्षण के क्रम में आईजी ने थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से जायजा लिया और पुलिस व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अभिलेख संधारण की स्थिति की समीक्षा भी किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना परिसर के चारों ओर भ्रमण किया, जहां कई स्थानों पर पेड़ों से गिरे पत्ते और साफ-सफाई की कमी देखी गई। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाना परिसर की स्वच्छता और सुव्यवस्था पुलिस की कार्यशैली को दर्शाती है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आईजी ने महिला पुलिस बैरक का भी निरीक्षण किया। बैरक की व्यवस्था को लेकर उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और बैरक को व्यवस्थित एवं स्वच्छ रखने पर विशेष जोर दिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी, डीएसपी टू रंजन कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। आईजी ने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और जनता के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।