खगड़िया : पूर्व सैनिकों ने शहर में एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर मनाई होली
खगड़िया में पूर्व सैनिक संघ द्वारा गोशाला रोड पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। पूर्व सैनिकों ने इस आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि होली की परंपरा जीवित रह सके। उन्होंने भाईचारे और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए इस त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।

खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता पूर्व सैनिक संघ कार्यालय गोशाला रोड खगड़िया में पूर्व सैनिकों के द्वारा सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में पूर्व सैनिकों ने कहा कि इस तरह का आयोजन बहुत जरूरी है। जिससे कि होली की परंपरा को जीवित रखा जा सकें। होली हमारी पारंपरिक त्यौहार है जिससे समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द का वातावरण बनता है। इस रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण ढंग से अवश्य मानना चाहिए जिससे कि आने वाली पीढ़ी भी इस परंपरा से अवगत हो। इस समारोह में जिन पूर्व सैनिकों ने भाग लिया उनमें जिला सचिव पूर्व सैनिक नरेश प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, राम सकल सिंह, चंद्रवीर ठाकुर, प्रिंस कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार मालाकार, प्रीतम कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, अरविंद प्रसाद सिंह, अरविंद चौरसिया, योगेंद्र प्रसाद सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, पंकज कुमार मेहता, अरविंद कुमार, हरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



