Hindi NewsBihar NewsJamui NewsHealth Inspection in Jamui Ayushman Aarogya Mandir Centers Evaluated for Quality Standards
केंद्रीय स्तरीय टीम ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र पाठकचक और बड़ाबांध का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

केंद्रीय स्तरीय टीम ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र पाठकचक और बड़ाबांध का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

संक्षेप:

केंद्रीय स्तरीय टीम ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र पाठकचक और बड़ाबांध का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश केंद्रीय स्तरीय टीम ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र

Dec 12, 2025 12:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

जमुई। निज संवाददाता राष्ट्रीय मानक एनक्यूएएस के अंतर्गत केंद्रीय स्तरीय दो सदस्यीय टीम द्वारा जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर सह स्वास्थ्य उप केंद्र पाठकचक और खैरा प्रखंड में पड़ने वाला बड़ाबांध स्वास्थ्य उप केंद्र का मूल्कायाकंन किया। टीम में शामिल डॉ विक्रांत तथा डॉ आशीष मोहन सिन्हा के द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद्र पाठकचक और बड़ाबांध की स्वच्छता, ओपीडी कक्ष की व्यवस्था, दवा उपलब्धता, रजिस्टर संधारण, लैब की कार्य प्रणाली, मरीज सुविधा, परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण तथा स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम और आशा के कार्यों का गहन मुल्यांकन एवं सुविधाओं की जांच करते हुए गुणवत्ता सुधार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्वास्थ्य उपकेंद्र पर डिस्प्ले बोर्ड, मरीज प्रतीक्षा कक्ष, हैंडवाश स्टेशन तथा आईईसी सामग्री को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। साथ ही रिकॉर्ड के रखरखाव, लाइन लिस्टिंग तथा मासिक मीटिंग की नियमितता सुनिश्चित करने की बात कही। केंद्रीय स्तरीय टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में दी जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि जमुई जिला गुणवत्ता मानकों की दिशा में राज्य में सही प्रदर्शन कर रहा है। जिला मुख्यालय से जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन डॉ ताबिश हेयात, जिला योजना समन्वयक रश्मि भारती और पीरामल स्वास्थ्य से रौशन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक महेंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शिखा सुमन, एएनएम, आशा दीदी उपस्थित थी। नूमर में जर्जर पैक्स गोदाम, धान संग्रहण में समस्या फोटो-02- जर्जर पैक्स गोदाम बरहट। निज संवाददाता प्रखंड के नुमर पंचायत वार्ड संख्या 6 में सहकारिता विभाग द्वारा संचालित पैक्स गोदाम बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। गोदाम छोटा होने और संरचना कमजोर होने के कारण पैक्स अध्यक्ष को धान खरीदकर सुरक्षित रखने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैक्स अध्यक्ष रामाशीष यादव ने बताया कि यह गोदाम करीब 18 वर्ष पूर्व बना था और अब इसकी स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। जमीन धंस चुकी है। दीवारों में दरारें स्पष्ट दिखाई देती है जिस कारण कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। विभागीय निर्देशानुसार धान की खरीदारी जारी है और किसान भी बड़ी संख्या में अपना धान जमा कर रहे हैं। लेकिन गोदाम की क्षमता मात्र 200 एमटी होने के कारण संग्रहण में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है। अध्यक्ष ने बताया कि पिछले वर्ष भी अधिक संख्या में किसानों ने धान दिया था। लेकिन गोदाम छोटा होने के कारण धान को विभागीय निर्देशानुसार अलग गोदाम में रखना पड़ा था। जर्जर भवन की वजह से अंदर रखा अनाज भी रिसाव के कारण खराब होने लगता है। स्थानीय ग्रामीण महेश यादव, सुनील विश्वकर्मा, रविंद्र यादव आदि ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से 1000 एमटी क्षमता वाले नए गोदाम के निर्माण की मांग की गई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मालूम हो की प्रखंड का एकमात्र व्यापार मंडल भवन भी वर्षों से अधूरा पड़ा है। तीन-चौथाई से अधिक राशि खर्च होने के बावजूद भवन निर्माण पूरा न होना जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को उजागर करता है। कहते हैं पदाधिकारी इस संबंध में प्रखंड क्लस्टर सहकारिता प्रसार पदाधिकारी विक्रम कुमार ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष द्वारा जर्जर भवन का मरम्मत कार्य जल्द ही कराया जाएगा। वर्तमान में गोदाम की खराब स्थिति के कारण अनाज भंडारण में समस्या उत्पन्न हो रही है। ऐसे में नए भवन के निर्माण के लिए जमीन सर्वे होने के बाद विभागीय निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मलयपुर पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर किया ज़ब्त, चालक फरार फोटो-3- जब्त बालू लदा ट्रैक्टर बरहट। निज संवाददाता मलयपुर थाना की पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के जंगली इलाका बेलाबथान से अवैध बालू लेकर जाते दो ट्रैक्टर को जब्त किया। जब्त ट्रैक्टर को पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया गया। जानकारी के अनुसार मलयपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के देवाचक नदी घाट से बालू माफिया अवैध बालू की निकासी कर रहे हैं। जानकारी पर पुलिस ने नदी घाट में दविश दी किंतु बालू माफिया को शायद इसकी भनक लग गई और सभी फरार हो गए। तब पुलिस ने गाड़ी का पीछा करते हुए बेलाबथान से अवैध बालू लेकर जाते दो ट्रैक्टर को जब्त किया। किंतु पुलिस की गाड़ी को पीछा करते देख चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विकास कुमार के नेतृत्व में एसआई महेश सिंह, रामानुज सिंह और एएसआई प्रेमरंजन राय सहित पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए ट्रैक्टर चालकों ने बालू रास्ते में गिराकर पुलिस का रास्ता जाम करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस टीम ने चालाकी पर पानी फेरते हुए दोनों ट्रैक्टरों को रोक लिया। इसके बाद दोनों चालक मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि जप्त ट्रैक्टरों की जानकारी खनन विभाग को दी गई है। अवैध खनन और बालू परिवहन पर कार्रवाई के लिए प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लासरूम का होगा ऑनलाईन अनुश्रवण झाझा, नगर संवाददाता आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लासरूम का ऑनलाईन अनुश्रवण होगा। इसकी सूचना बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् शिक्षा भवन,पटना के राज्य परियोजना निदेशक मयंक वरवड़े के उनके कार्यालय के तहत जारी निर्देश के आलोक में प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा, जमुई के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने अपने कार्यालय के तहत निर्देश दिया है। उपर्युक्त विषयक अंकित किया है कि आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लासरूम वाले विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन हो रहा है कि नहीं ? इसके फंक्शनल स्टेटस अर्थात यह कार्य हो रहा है या नहीं/अनुश्रवण हेतु ट्रैकर पोर्टल पर एक मॉडयूल बनाया गया है, जिस पर आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लासरूम से संबंधित ऑनलाईन उपस्थिति एवं फोटो अपलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध है। आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लासरूम युक्त विद्यालय द्वारा ट्रैकर पोर्टल पर लॉग इन करने हेतु विद्यालय का यूजर आईडी एवं पासवर्ड के रूप में विद्यालय का यू-डायस संख्या अंकित किया जाएगा। जिला/प्रखंड/राज्य स्तर से इस पोर्टल पर प्रतिवेदन देखा जा सकता है। आईसीटी इंस्ट्रक्टर द्वारा प्रतिदिन ऑनलाईन उपस्थिति के लिए नोटकैम ऐप से लिया गया फोटो इस ट्रैकर पर अपलोड किया जायेगा। नोट कैम से लिया गया फोटो ही मान्य होगा। निदेश दिया कि विकसित ट्रैकर पोर्टल पर प्रतिदिन आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लासरूम संचालित विद्यालयों का ऑनलाईन उपस्थिति के लिए नोटकैम युक्त फोटो आईसीटी इंस्ट्रक्टर द्वारा अपलोड कराना सुनिश्चित किया जाएगा। जिले के सभी संबंधित कंप्यूटर शिक्षक / लैब इंस्ट्रक्टर / प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक, आईसीटी लैब भूत मॉडल एवं स्मार्ट क्लासरूम के तहत अधिष्ठापित एवं संचालित सभी प्रारंभिक विद्यालयों / माध्यमिक विद्यालयों/ उच्च माध्यमिक विद्यालयों, जिला-जमुई को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यार्थ प्रेषित करते हुए निदेश दिया कि संर्दभित पत्र में दिये गए निदेशों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे। अन्यथा कि स्थिति में सारी जबावदेही आपकी होगी। सहकारी समितियों द्वारा किसानों से धान खरीद नहीं किए जाने से किसान हो रहे परेशान औने-पौने दाम पर खुले बाजार में धान बेचने को मजबूर चंद्रमंडीह। निज संवाददाता दिसंबर महीने के एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के वाबजूद भी चकाई प्रखंड के किसी भी पंचायत के सहकारी समितियों द्वारा धान क्रय केंद्र नहीं खोले जाने के कारण चकाई के किसान परेशान हैं। चकाई प्रखंड के किसान औने-पौने दाम पर धान बेचने के लिए मजबूर हैं। खुले बाजार में पंद्रह सौ से सोलह सौ रुपए प्रति क्विंटल धान लिया जा रहा है। जिस कारण किसानों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। रामचंद्रहीह पंचायत के ब्योबृद्ध किसान प्रफुल राय , परांची पंचायत के गादी गांव निवासी गोकरण राय ने बताया कि खुले बाजार में धान बेचने से किसानों की लागत पूंजी भी नहीं निकलता है। किसान पैक्स का चक्कर लगा रहा है लेकिन अभी तक सहकारी समितियों द्वारा धान क्रय केंद्र नहीं खोला गया है, जो काफी चिंता का विषय है। किसान धान बेचकर रवि फसल की बुआई करते हैं। जिस कारण किसानों को काफी परेशानी हो रही है। यहांविदित हो कि किसानों से सरकारी समर्थन मूल्य पर धान खरीद के लिए सरकार द्वारा पंद्रह नवंबर से ही प्रखंड के सभी पैक्स एवं प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडल में धान क्रय केंद्र खोले जाने की बात कही गई थी लेकिन लगभग एक माह बीतने को है लेकिन आज तक धान क्रय केंद्र कहीं नहीं खोला जा सका है। इस बावत प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी से पूछे जाने पर बताया कि चकाई प्रखंड के कुछ पैक्स में धान खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जल्द ही सभी पैक्स के द्वारा धान खरीद की जाएगी। कुछ पैक्स अध्यक्षों से पूछे जाने पर बताया कि अभी धान में नमी है। इसलिए पंद्रह से बीस दिनों बाद किसानों से धान खरीदेंगे। विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 8 की द्वितीय त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा 15 दिसंबर से झाझा, नगर संवाददाता विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 8 की द्वितीय त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा 15 दिसंबर से आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, पटना की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) सुषमा कुमारी ने इस आशय को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी /प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सूचित किया है। ज्ञापांक-4213/-पटना, दिनांक 10 दिसंबर, 2025 के तहत सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा। से कक्षा प्रथम से अष्टम तक के छात्र-छात्राओं का द्वितीय त्रैमासिक मूल्यांकन / परीक्षा 2025-26 के आयोजन से संबंधित मानक कार्य प्रणाली अर्थात एसओपी के संबंध में सूचित किया है। कक्षा 1 से कक्षा 8 तक की परीक्षा से संबंधित विषयवार प्रश्न पत्रों को ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके आधार पर निदेशानुसार विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 8 की द्वितीय त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा निर्धारित तिथि के अनुसार आयोजित की जायेगी। परीक्षा की अवधि में पीएम पोषण योजना अन्तर्गत मध्याहन भोजन के लिए निर्धारित समय पर उपस्थित बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्व रेलवे कोलकाता के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक ने किया निरीक्षण रेल परिसर में साफ-सफाई को लेकर दिया कड़ा निर्देश फोटो-04,05- सिमुलतला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते पीसीसीएम व अन्य सिमुलतला। निज संवाददाता गुरुवार को पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक (पीसीसीएम) कोलकाता के डॉ. उदय शंकर झा ने सिमुलतला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वहीं अमृत भारत योजना के तहत किए गए विकास कार्यों तथा चल रही परियोजनाओं की उन्होंने जमीनी स्तर पर बारीकी से समीक्षा की। स्टेशन परिसर में स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही गंदगी व साफ-सफाई की हालात को देखकर नाराज हो उठे। अप प्लेटफॉर्म के बाहरी भाग तथा टेम्पो स्टैंड क्षेत्र में फैली गंदगी पर उन्होंने गंभीर असंतोष जताया। इस पर उन्होंने स्टैंड किरानी कारू यादव को कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि पूरे स्टैंड क्षेत्र की तुरंत सफाई कराई जाए और आगे से स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान आरपीएफ के शंकर दास को भी उन्होंने स्पष्ट हिदायत दी कि यदि कोई व्यक्ति व्यापारिक उद्देश्य से सामान को ट्रेन में चढ़ाता है और उसकी बुकिंग नहीं है, तो सबसे पहले उससे बुकिंग कराई जाए। बुकिंग नहीं कराने पर सामान को जब्त कर तय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि बगैर बुकिंग व्यापारिक सामान चढ़ाना नियमों का उल्लंघन है और इस पर सख्ती आवश्यक है। स्टेशन पर एकमात्र उपरी पुल होने के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी को उन्होंने गंभीरता से लिया। पीसीसीएम ने प्लेटफ़ॉर्म के दोनों छोर पर रेम्प निर्माण का निर्देश देते हुए कहा कि इससे बुजुर्गों, दिव्यांगों और भारी सामान वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। स्थानीय मीडिया से बातचीत में डॉ. उदय शंकर झा ने कहा कि सिमुलतला रेलवे स्टेशन आसनसोल रेल मंडल का महत्वपूर्ण स्टेशन है, लेकिन यह मंडल मुख्यालय से काफी दूर होने के कारण निरीक्षण के लिए अधिकारी सामान्यत: कम आते हैं। ऐसे में कई बार निर्माण कार्यों एवं रख-रखाव की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इसी वजह से उन्होंने स्वयं निरीक्षण कर सभी कमियों की पहचान की है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को फोन पर आवश्यक निर्देश देकर त्वरित सुधार करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधाओं को प्रभावी तरीके से लागू करना रेलवे की प्राथमिकता है। जल्द ही होगा लोकापर्ण उन्होंने यह भी बताया कि स्टेशन का नवनिर्मित भवन उदघाटन के लिए तैयार है। जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। वहीं एक्सिलेटर का ढ़ांचा तैयार हो चुका है। मशीनें भी आ चुकी हैं, जिन्हें शीघ्र ही चालू कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार, वाणिज्यिक सुपरवाइजर गौत्तम प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।