महाशिवरात्रि पर नर्मदेश्वर शिव मंदिर पीपराडीह की भव्य हीव बारात शोभा यात्रा कार्यक्रम का विधायक ने किया शुभारंभ

Feb 17, 2026 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

महाशिवरात्रि पर नर्मदेश्वर शिव मंदिर पीपराडीह की भव्य हीव बारात शोभा यात्रा कार्यक्रम का विधायक ने किया शुभारंभ महाशिवरात्रि पर नर्मदेश्वर शिव मंदिर प

महाशिवरात्रि पर नर्मदेश्वर शिव मंदिर पीपराडीह की भव्य हीव बारात शोभा यात्रा कार्यक्रम का विधायक ने किया शुभारंभ

झाझा, नगर संवाददाता महाशिवरात्रि पर शिव बारात / शोभा यात्रा कार्यक्रम का विधायक ने पिपराडीह स्थित शिव मंदिर से रविवार की देर शाम सीता काटकर शुभारंभ किया। नर्मदेश्वर शिव मंदिर पीपराडीह की भव्य शिव बारात झांकी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर झाझा में भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। नगर में पाँच से छ: भव्य झांकियाँ निकाली गई। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं झाझा विधायक दामोदर रावत ने उद्घाटन से पूर्व मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर जदयू के शैलेंद्र रावत भी उपस्थित रहे। इस वर्ष पीपराडीह की झांकी का मुख्य आकर्षण चलता-फिरता गोरिल्ला (गोरिल्लासुर) और भगवान नरसिंह की जीवंत प्रस्तुति रह।

दोनों पात्रों की शानदार कलात्मक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।झांकी के कर्ता-धर्ता जिला परिषद सदस्या प्रतिनिधि राकेश सिंह एवं महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि यह झांकी क्षेत्र की आस्था और एकता का प्रतीक है तथा सभी के सहयोग से इसे और भी भव्य बनाया गया है। पूरे झाझा वासियों के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शहर की अन्य झांकियों में शमशान होली भी आकर्षण का केंद्र रही और सभी महाशिवरात्रि समितियों ने शानदार प्रस्तुतियाँ देकर धार्मिक उत्साह को और बढ़ाया। फिर भी पीपराडीह की झांकी हमेशा की तरह इस वर्ष भी अपनी अनोखी और भव्य प्रस्तुति के कारण विशेष रही।झांकी की एक और विशेषता मसूर दाल से निर्मित शिवलिंग रहा, जिसे कारीगरों ने अत्यंत कलात्मक ढंग से तैयार किया था। मसूर दाल के प्राकृतिक रंग से सजी यह अद्भुत कलाकृति श्रद्धालुओं को बेहद आकर्षित कर रही थी। लोग इसे करीब से देखने और इसके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए।समापन में श्रद्धालुओं ने कहा कि इस वर्ष की शिव बारात झांकी अत्यंत भव्य, आकर्षक और सफल रही, जिसने पूरे झाझा क्षेत्र को भक्ति और उत्साह से भर दिया। विज्ञापनदाता: शिव ही सत्य हैं,शक्ति,श्रृष्टी व परम गुरू हैं: मुख्य पार्षद समाजसेवियों ने शिव बारातों का किया श्रीगणेश फोटो- 06 : झाझा में शिव बारात का श्रीगणेश करते अतिथि झाझा,निज संवाददाता शिव ही सत्य हैं,शक्ति के साथ परम गुरू भी शिव ही हैं। शिव ही श्रृष्टि व ब्रह्मांड के स्वामी हैं। यही वजह है कि उन्हें देव नहीं अपितु देवाधिदेव महादेव कहा व माना जाता है। उक्त उद्गार झाझा नगर परिषद के मुख्य पार्षद संजय कु.यादव एवं युवा समाजसेवी राजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव ने व्यक्त किए हैं। उन्होंने उक्त बातें स्थानीय बस स्टैंड,पुरानी बाजार एवं शिव बाजार के पौराणिक शिव मंदिर की भव्य शिव बारातों का नारियल फोड़कर श्रीगणेश करने के बाद मौके पर जुटे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। ओघड़दानी की बारात के नगर भ्रमण को प्रस्थान करते वक्त आसपास का पूरा माहौल हर,हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा था। मौके पर मु.पा श्री यादव,उप मु.पा बिपीन कुमार एवं राजीव कु.उर्फ गुड्डू यादव समेत कई समाजसेवियों समेत प्रखंड प्रमुख के प्रतिनिधि चंद्रदेव यादव,पूर्व प्रतिनिधि पवन राम,मंटू गुप्ता,पिंकू बर्णवाल आदि समेत बड़ी संख्या में भोले-भक्त मौजूद थे। बता दें कि नगर में रविवार की शाम निकलीं शिव बारात झांकियों का जलवा,उसकी रंगीनियां तथा विविधता व व्यापकता दूसरे दिन भी पूरे शहर में लोगों की चर्चा का विषय बनी रही। श्री यादव शिव बाजार के शिव मंदिर की झांकी में भी शामिल हुए। सोनू व शिवम केशरी,कुणाल टंडसी,लालो व अमित केशरी,मुन्ना यादव,मंटू गुप्ता,पिंकू व सोनू बर्णवाल,मौजू खां,पूर्व जिप पवन राम,पूर्व पार्षद रंजन अकेला आदि अनेकों श्रद्धालु युवा व बुजुर्ग मौजूद थे। शिव ही शास्वत सत्य,शक्ति व परम गुरू हैं: विधायक फोटो-02 : बाबा भोले का जलाभिषेक करते विधायक दामोदर रावत व अन्य झाझा,निज संवाददाता शिव सिर्फ एक देव ही नहीं,अपितु शिव ही शास्वत सत्य हैं,शक्ति हैं व शिव ही परम गुरू हैं। उक्त बातें झाझा के एनडीए विधायक दामोदर रावत ने शिवरात्रि के मौके पर झाझा में कही। श्री रावत रविवार की देर शाम झाझा के पिराडीह स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से निकली त्रिलोकधारी की बारात का उद्घाटन करने के बाद मौके पर जुटे भोले-भक्तों के भारी हुजूम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के पवित्र पावन दिन में संपूर्ण श्रृष्टि एवं समस्त मानव का कल्याण निहित होता है। विधायक ने कहा कि ओघड़दानी परम गुरू शिव की हर मुद्रा व भाव भंगिमा में अलग-अलग संदेश छिपे होते हैं। श्री रावत ने बारात में शामिल आकर्षक झांकियों का भी अवलोकन करते हुए कलाकारों की कला की सराहना कर उनका मनोबल बढ़ाया। मौके पर के अलावा शैलेंद्र रावत,जदयू के नगर अध्यक्ष बब्लू सिंहा,डॉ.राजेंद्र,संजय कु.सिंहा,पार्षद मीरा सिंहा,राकेश कु.सिंह,राजेश कुमार,गौरीशंकर पाल,उपेंद्र रावत आदि समेत अनेकों श्रद्धालु मौजूद थे। नारगंजो में धूमधाम से निकली भव्य शिव बारात, श्रद्धालुओं में उत्साह फोटो- 03 : शिव बारात में निकली झांकी में शामिल किरदार झाझा, नगर संवाददाता प्रखंड अंतर्गत नारगंजो में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य शिव बारात का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। शिव बारात में भगवान शिव की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। डीजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच सैकड़ों श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते नजर आए। बारात नारगंजो के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर आयोजन समिति के सदस्य स्त्रिरय रहे। कार्यक्रम में केसर पंडित, नुनेश्वर पंडित, सीताराम पंडित, अधिक यादव, सोनू कुमार, शिवांशु आशीष सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने शिव बारात को सफल बनाने में स्त्रिरय भूमिका निभाई।आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्त्रम का समापन हुआ। बाबा भोले की बारात में बिंदास होकर झूमे-नाचे भोले के भक्त ओघड़दानी के भूत-पिशाच जैसे प्रिय बारातियों से सराबोर थी बाबा की बारात झाझा की सड़कों पर देर रात तक जारी रहा शिव बारात की झांकियों का नजारा दूल्हा बने बाबा व उनके अजब-गजब बरातियों को देखने को सड़कों पर उमड़ा था भोले-भक्तों का सैलाब देशभक्ति का जज्बा जगाती भारत माता की झांकी दर्शकों में जुनून भरती दिखीं फोटो-10,11 : शिव बाजार के शिव मंदिर की बारात में सजी शिवलिंग एवं प्रभु श्रीश्याम की मनमोहक झांकियां झाझा,निज संवाददाता रविवार की शाम फिर एक बार परिणय या दांपत्य सूत्र की डोर में बंध गए भोले भंडारी। महाशिवरात्रि की शाम शिव के सिर चंदा नहीं,बल्कि दूल्हे का सेहरा सजा था। बच्चों से लेकर बूढ़े भक्तों तक की धमाचौकड़ी,उत्साह व उल्लास तथा हर हर महादेव के गगनभेदी जयकारों के बीच उत्सव भरे माहौल के बीच देर रात मां पार्वती संग देवाधिदेव महादेव का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हो गया। देर शाम शहर के विभिन्न हिस्सों से ओघड़दानी की अनोखी-अनूठी बारातों का जो सिलसिला फूटा वह देर रात तक झाझा की सड़कों पर काबिज रहा। रोचक यह कि बीते साल की भांति इस बार भी बारात में बड़ी तादाद में बाबा की महिला भक्तिनें भी पूरे रास्ते बिल्कुल बिंदास हो नाचती-झूमती दिखीं। बाबा की बारातें तो कई स्थानों से निकलीं। पर,शिव बाजार के पौराणिक शिव मंदिर के अलावा गणेशी मंदिर,पुरानी बाजार जोड़ा मंदिर,पीपराडीह नर्मदेश्वर महादेव मंदिर,गणेशी मंदिर,थाना के सामने रोड के शिवालय एवं चितोचक,चरघरा व बस स्टैंड से निकलीं शिव बारातों की भव्यता का तो मानों कोई सानी ही नहीं था। एक से बढ़कर एक खूबसूरत व मनोहारी झांकियां भोलेभक्तों को खासी मोहित करती दिखीं। दूल्हा बने बाबा व उनके अजब-गजब बरातियों को देखने को पूरे रास्ते भोले-भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी। बारात में नए जमाने व नई फैशन के मुताबिक नजारे व आकर्षक झांकियां भोलेभक्तों पर मानों कयामत ही ढहा दे रही दिख रही थी। भोलेनाथ के अलावा सीता-राम,राधा-कृष्ण,ब्रह्मा व हनुमान के अलावा शिव बाजार झांकी में श्रीश्याम प्रभु समेत विभिन्न देवों की टोलियों के अलावा भूत-पिशाच जैसे बाबा के प्रिय बारातियों से लक-दक बारात तथा मुख पर टपकती दैदीव्यमान आभा के साथ दूल्हे के रूप में सजे-धजे ओघड़दानी की नायाब बारातों का नजारा देखने लायक था। इसके अलावा भयानक आकृति वाले दैत्यासुर आदि समेत देशभक्ति के जज्बे को जगाती भारत माता संबंधी झांकियां दर्शकों के लिए खासे आकर्षण का केंद्र बनी थीं। उक्त महाबारातों में देवताओं में दूल्हा बने देवाधिदेव महादेव के अलावा श्रृष्टि रचयिता ब्रह्मा,जगतपालक विष्णु तथा राधा-कृष्ण से लेकर नारद मुनि तक। तो उधर दैत्यराजों में रावण तक से लेक र कई डरावने भूत-पिशाच आदि थे। इसके अलावा बारात के साथ सड़कों पर बिंदास हो नाचते-झूमते भोलेभक्तों की मस्ती भी देखते ही बनती थी। उधर,पुरानी बाजार के जोड़ा मंदिर व स्टेशन चौक के शिवालयों में भी बाबा के ब्याह को ले खासा उत्सव व उल्लास का नजारा था। महाशिवरात्रि पर जोड़ा शिव मंदिर से शोभा यात्रा का डीएसपी एवं अन्य ने किया उद्घाटन फोटो-04 : महाशिवरात्रि पर जोड़ा शिव मंदिर से शोभा यात्रा का डीएसपी एवं अतिथि उद्घाटन करते झाझा, नगर संवाददाता महाशिवरात्रि पर गांधी चौक पुरानी बाजार स्थित प्राचीन जोड़ा शिव मंदिर से शोभा यात्रा का झाझा के एसडीपीओ राजेश कुमार एवं बरनवाल सेवा समिति झाझा के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद बरनवाल के द्वारा रविवार की देर शाम उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद बिट्टू राम वार्ड पार्षद प्रतिनिधि द्वय चुन्नू बरनवाल एवं बिट्टू चौरसिया टिंकू बरनवाल कालिका बरनवाल श्री कृष्ण गौशाला कमेटी झाझा के उपाध्यक्ष सूरज बरनवाल राजेश बरनवाल के अलावे गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस मंदिर से शिव बारात कई वर्षों के बाद निकल गई थी। यह कार्यक्त्रम मूल रूप से युवाओं ने अपने हाथ में लिया और स्थानियों के आर्थिक सामाजिक एवं नैतिक सहयोग से इस कार्यक्त्रम को सफल बनाया जा सका। महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 शिव पार्वती जोड़ा मंदिर गांधी चौक झाझा में आकर्षण का मुख्य केंद्र बनारस से आए कलाकार मसान होली थे। इसके अलावा बाबा के बारात में कई देवी देवता भूत पिसाच को रूप देने के लिए बंगाल से आए हुए कलाकार इसको सफल बनाने के लिए गांधी चौक की पूरी टीम और पूरे झाझा के लोग साथ दिया। इसके लिए शिव परिवार गांधी चौक ने तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया। झाझा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर अवस्थित शिव पार्वती मंदिर में भी महाशिवरात्रि महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभा यात्रा के अंतिम चरण में भगवान शंकर के प्रतिरूप को झाझा के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार चांद एवं लगभग दो दर्जन श्रद्धालु माताओं ने भगवान अर्थात दूल्हे का स्वागत गाल सेंकाई कर किया एवं उन्हें श्री चांद के अलावे अन्य उपस्थित युवाओं ने दूल्हे की तरह अपने हाथों का सहारा देकर उतारा और उनका स्वागत किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;