धूम धाम से निकला भगवान भोलेनाथ का बारात

Feb 17, 2026 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share

धूम धाम से निकला भगवान भोलेनाथ का बारात धूम धाम से निकला भगवान भोलेनाथ का बारात धूम धाम से निकला भगवान भोलेनाथ का बारात

धूम धाम से निकला भगवान भोलेनाथ का बारात

चकाई । निज संवाददाता बीते रविवार की देर रात्रि चकाई प्रखंड में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया।जहां दिन भर शिवालयों में पूजा अर्चना चलती रही वहीं देर रात भगवान भोलेनाथ की सभी शिव मंदिरों से भब्य बारात निकाली गयी।इस मौके पर चकाई का सबसे प्राचीन मंदिर गोला दु:खिया महादेव शिव मंदिर को भब्य ढंग से सजाया गया जहां से रात्रि दस बजे के करीब शोभा यात्रा निकाली गई।जिसमें बाराती के रूप में गोला निवासियों ने भूत, प्रेत, देवता, ऋषि, गण का भेष धरकर बराती के रूप में शामिल हुए. शिव बारात गोला से प्रारम्भ होकर रेंज ऑफिस, चकाई मोड़, प्रखंड कार्यालय, जयप्रकाश चौक, चकाई बस पड़ाव, चकाई चौक, निचे बाजार होते हुए पुन: गोला दु:खिया बाबा शिव मंदिर पहुंचा जहां वाहन नुमा रथ से उतारकर महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए बाबा भोलेनाथ का परीछन किया।

इसके उपरांत उन्हें मंदिर में बने कोहवर में ले जाया गया जहां मंदिर के पुजारी पंडित समीर पांडे द्वारा पुरे विधि विधान एवं वैदिक रीति रिवाज के साथ भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती का पाणग्रिहण करवाया।वहीं इसके पूर्व पूजा समिति के सदस्यों द्वारा बरातियों के स्वागत के लिए बारात के रास्ते में चाय, नास्ता, शरबत का प्रबंध किया गया।वहीं विवाह के बाद बरातियों को भोजन भी कराया गया. बारात के नगर भर्मण के दौरान बारात में शामिल भूत प्रेतों ने शिव भजन पर जम कर नृत्य किया एवं हर हर महादेव, जय माता पार्वती का जयकारा लगाया।यहां के अलावे कानूनगो बंगला शिव मंदिर, रामचंद्रडीह, चकाई थाना मंदिर, उरबा, महेश्वरी सहित प्रखंड के सभी शिव मंदिरों से बाबा भोलेनाथ के बारात की भब्य शोभा यात्रा निकाली गई. मौके पर गोला दु:खिया बाबा शिव मंदिर के पूजा समिति के सदस्य राजीव पासवान, अमरनाथ चौधरी, दाता राजीव केशरी, राजेश केशरी, अभिराज केशरी, कैलाश पासवान, दीपक पासवान, चंदन केशरी, मोहन पासवान, मंटू साह, प्रदीप साह टुनटुन पासवान, बबलू साह, राजकुमार राम,, नवलु साह, शीतल चौधरी,देवकी देवी,श्री राम साह,संयोग कुमार, आदत्यि साह, आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।