गिद्धौर दुर्गा मंदिर में संध्या महाआरती के 09 वीं वर्षगांठ पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गिद्धौर दुर्गा मंदिर में संध्या महाआरती के 09 वीं वर्षगांठ पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ गिद्धौर दुर्गा मंदिर में संध्या महाआरती के 09 वीं वर

गिद्धौर । निज संवाददाता भारतवर्ष में आदि काल से ही आद्य शक्ति की उपासना युगों युगों से चली आ रही है। मां दुर्गा भी आद्य शक्ति स्वरूपा है। पौराणिक धर्म ग्रंथों में मां भगवती के कई रूप गुणों का ऋषि मुनियों द्वारा उनके देवत्व का वर्णन किया गया है। इन्हीं ऐतिहासिक कथाओं की कड़ी से जुड़ा है जिले के गिद्धौर प्रखंड के उलाय नदी तट पर स्थापित मां दुर्गा मंदिर जहां देवी उपासना का एक अद्वितीय उदाहरण देखने को यहां मिलता है। बताते चलें कि शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति द्वारा गिद्धौर के ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में मंगलवार एवं शनिवार को मां दुर्गा की आराधना से जुड़ा भव्य संध्या आरती का आयोजन यहां किया जाता रहा है।
इसी कड़ी में शनिवार को मंदिर में आरती समिति के सदस्यों द्वारा संध्या आरती के शुभारंभ के नवें वर्षगांठ पर पूर्व मुखिया संगीता सिंह, समाजसेवी गुरुदत्त प्रसाद सहित शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति के सदस्यों के देखरेख में भव्य संध्या आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन सम्राट गणेश राय एंड टीम के द्वारा मंदिर परिसर में एक से एक भजनों की प्रस्तुति दी गयी। वहीं इस संध्या आरती के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस महाआरती में भाग लिया। इस मौके पर दुर्गा मंदिर को पूरी तरह से फूलों से सजाया गया एवं आरती में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण किया गया। महाआरती में क्षेत्र से आये श्रद्धालु भक्तों ने दुर्गा मंदिर पहुंचकर मां की महाआरती में भाग ले मां दुर्गा की भक्ति में लीन होते देखे गए। इस संध्या महाआरती की सुखद व भावपूर्ण अनुभूति का यंहां अद्वितीय व अलौकिक उदाहरण देखने को मिला। वहीं इस संध्या आरती पर मंदिर के आसपास का इलाका खचाखच भर गया। महाआरती को ईलाके के विद्वान पंडितों द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया संगीता सिंह, समाजसेवी गुरुदत्त प्रसाद, शुधांशू रावत, निरंजन राम सहित दर्जनों की संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु भक्त मौके पर मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



