Hindi NewsBihar NewsJamui NewsGrand Celebration of Krishna Janmashtami in Simultala with Cultural Performances
जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर  भक्तिरस में डूबे सिमुलतला के राजा कोठी

जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर भक्तिरस में डूबे सिमुलतला के राजा कोठी

संक्षेप:

जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर भक्तिरस में डूबे सिमुलतला के राजा कोठी जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर भक्तिरस में डूबे सिमुलतला के राजा कोठी

Aug 18, 2025 05:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

सिमुलतला, निज संवाददाता श्रीकृष्णा जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर भक्तिरस में डूबे सिमुलतला के राजा कोठी। कलाकारों ने दी एका पर एक कृष्ण लीला पर आधरित सांस्कृतिक कार्यक्त्रमों की प्रस्तुति। दर्शकों ने मंत्रमुग्ध होकर प्रस्तुति का लिया आनंद। सिमुलतला के राजा कोठी के नाम से प्रसिद्ध नॉलडेंग हाउस परिसर में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक टिंकू बाबा, भजन गायिका राजलक्ष्मी सिंह और रूपा सिंह राजपूत की टीम ने एक से बढ़कर एक कृष्ण भजनों की प्रस्तुति दी। साथ ही श्रीकृष्ण बाल लीला पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्त्रम लोगो के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्त्रम में शामिल कलाकारों ने श्रीकृष्ण के जन्म पर आधारित नृत्य और नाटक के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत कर दिया। दर्शक मंत्रमुग्ध होकर प्रस्तुति का आनंद लेते रहे और समय-समय पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा। कलाकार की मधुर स्वरों और भजनों से पूरा परिसर भक्तिरस में डुबो गया। श्रद्धालुओं की भीड़ देखने योग्य रहा। जमुई और बांका जिले के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में लोग इस आयोजन को देखने पहुंचे थे। कार्यक्त्रम स्थल के आसपास लगे छोटे-छोटे दुकानदारों के स्टॉल और विभिन्न प्रकार की दुकानों ने मेले का रूप ले लिया। चारों ओर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन की शुरुआत क्षेत्र के सम्मानित लोगों और जनप्रतिनिधियों को फूलों की माला पहनकरऔर शॉल देकर सम्मानित करने के साथ की गई। इस कार्यक्त्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के पवन यादव, योगेंद्र यादव, अनिल यादव, श्रीकांत यादव, बब्लू यादव, मनीष यादव, विकास यादव, कुलदीप याद सहित दर्जनों युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं के लिए स्वामी विवेकानंद संस्थान की ओर से कार्यक्त्रम स्थल पर डॉक्टर, नर्स एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं मुहैया कराई गई थी। वहीं, मेले में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से सिमुलतला पुलिस द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में सम्पन्न हुआ। भक्ति, उल्लास और श्रद्धा से भरे इस आयोजन ने केवल स्थानीय लोगों को ही नही बल्कि दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को भी झूमने को मजबूर कर दिया।