Jamui News: महादेव सिमरिया में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, सांस्कृतिक प्रस्तुति व जागरण ने मोहा मन

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

Jamui News: सिकंदरा । निज प्रतिनिधि सिकंदरा प्रखंड के महादेव सिमरिया पंचायत स्थित तिवारी टोला के

Jamui News: महादेव सिमरिया में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, सांस्कृतिक प्रस्तुति व जागरण ने मोहा मन

Jamui News: सिकंदरा । निज प्रतिनिधि सिकंदरा प्रखंड के महादेव सिमरिया पंचायत स्थित तिवारी टोला के राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। समारोह के दौरान नमन विद्या मंदिर अलीगंज, सरस्वती प्ले एंड पब्लिक स्कूल और आशा इंटरनेशनल स्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्त्रम पेश किए। आयोजक मंडल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। रात्रि में देवघर से पधारे चर्चित कलाकार अंशु प्रिया, दुर्गा दीवाना आदि ने भक्ति जागरण में भजनों की अमृत वर्षा कर श्रद्धालुओं को पूरी रात झूमने पर विवश कर दिया।

पूरा परिसर जय श्रीकृष्ण के उद्घोष से गुंजायमान रहा। समारोह के सफल संचालन में गुंजन तिवारी, गोपाल तिवारी, पिंटू तिवारी, दिवाकर तिवारी सहित कई गणमान्य लोगों का विशेष योगदान रहा। अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्त्रम का समापन हुआ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजमुईJamui News: महादेव सिमरिया में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, सांस्कृतिक प्रस्तुति व जागरण ने मोहा मन