आईडी और पासवर्ड सभी प्रधान शिक्षकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध कराएं

Apr 08, 2026 12:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share

आईडी और पासवर्ड सभी प्रधान शिक्षकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध कराएं आईडी और पासवर्ड सभी प्रधान शिक्षकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध कराएं

आईडी और पासवर्ड सभी प्रधान शिक्षकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध कराएं

झाझा । नगर संवाददाता सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों के पीएफएमएस का एडमिन आईडी और पासवर्ड सभी प्रधान शिक्षकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध कराने को लेकर झाझा बीईओ ने डीपीओ को पत्र भेजा है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बीआरसी, झाझा के द्वारा जमुई के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा, जमुई तथा जिला कार्यम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना जमुई को विषय पीएफएमएस का एडमिन आईडी और पासवर्ड सभी प्रधान शिक्षकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध कराने के संदर्भ में लिखा है। उपर्युक्त विषयक अंकित किया है कि डीईओ झाझा कार्यालय को विनय यादव, जिला अध्यक्ष, प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक संघ, जमुई द्वारा 13 विद्यालय प्रधानों का हस्ताक्षरित आवेदन प्राप्त हुआ है।

आवेदन में अंकित किया गया है कि विद्यालय के एमडीएम खाते तथा एसएसए खाते के संचालन के लिए पीएफएमएस का एडमिन आईडी और पासवर्ड प्रधान शिक्षकों के पास रहना चाहिए। उनके द्वारा अनुरोध किया गया है कि पीएफएमएस का एडमिन आईडी और पासवर्ड सभी प्रधान शिक्षकों का मोबाईल नम्बर एवं ई-मेल आईडी अपडेट करते हुए उपलब्ध कराया जाय। अत: प्राप्त आवेदन की छाया प्रति संलग्न करते हुए अनुरोध किया है कि सभी प्रधान शिक्षकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को पीएफएमएस का एडमिन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराने की दिशा में अग्रेत्तर कार्रवाई करने की कृपा की जाय। विषयांकित मामले के संबंध में बार-बार विनय यादव, जिला अध्यक्ष, प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक संघ, जमुई द्वारा कार्यालय से सम्पर्क किया जा रहा है।प्रधान शिक्षकों सहित अन्य कोटि के शिक्षकों ने बीते 29 मार्च को एक बैठक झाझा में करके विभाग से पीएफएमएस का आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराने के लिए लिखित आवेदन दिया था। "प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक संघ" की जिला इकाई की बैठक में झाझा के विभिन्न सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों ने विभाग से पीएफएमएस का आईडी पासवर्ड भी उपलब्ध कराने के लिए एक लिखित आवेदन दिया था। इस बैठक में प्रधान शिक्षकों के समक्ष आ रही विभिन्न प्रकार की आंतरिक व बाह्य समस्याओं के संदर्भ में विस्तृत विचार विमर्श किया गया था। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के नाम प्रेषित पत्र में प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक संघ जमुई के जिला अध्यक्ष विनय यादव ने विभाग से पीएफएमएस का आईडी पासवर्ड सभी प्रधान शिक्षकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध कराने के लिए लिखित आवेदन दिया था। अपने पत्र में उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखा था कि विद्यालय के एमडीएम खाता तथा समग्र शिक्षा अभियान के खाते के संचालन के लिए पीएफएमएस एडमिन का आईडी पासवर्ड प्रधान शिक्षकों के पास रहना चाहिए। इस संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी जमुई के पत्र ज्ञापांक 134 दिनांक 19 जनवरी 2026 को जारी पत्र की छायाप्रति संलग्न करते हुए इसके अवलोकन का अनुरोध किया था। इसी आलोक में प्रधान शिक्षकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने अपने हस्ताक्षर युक्त आवेदन मे पीएफएमएस का आईडी पासवर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अद्यतन अर्थात अपडेट करते हुए उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया था। प्रधान शिक्षकों का कहना था कि यह स्थिति तो ऐसी ही हुई कि यूपीआई के फोन पे हम चलाएंगे परंतु उसकी आईडी पासवर्ड बैंक प्रबंधक के पास हो। शिक्षकों एवं शिक्षक नेता दोनों ने जानना चाहा कि क्या ऐसा होना संभव है। अगर नहीं तो विभाग एवं विभागीय अधिकारी इसमें सुधार कर स्थिति को बद से बदतर होने से बचाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।