
रेफरल अस्पताल में है विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी
सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन प्रखंड में स्वास्थ्यकर्मियों की कमी के कारण लोग उचित स्वास्थ्य सुविधा से वंचित हैं। रेफरल अस्पताल में केवल 2 चिकित्सक कार्यरत हैं, जबकि 4 पद स्वीकृत हैं। इस अभाव के कारण मरीजों को जिला अस्पताल में भेजा जा रहा है।
चकाई । निज प्रतिनिधि समय : 11:00 बजे सरकारी स्वास्थ्य सुविधा सुलभ बनाने के लिए सरकार द्वारा काफी प्रयास किए जा रहे हैं। भवन निर्माण के साथ ही अन्य संसाधनों को दुरुस्त किया है रहा है । बावजूद इसके प्रखंड में सरकारी स्वास्थ्य सेवा स्वास्थ्यकर्मियों के अभाव में दम तोड़ता दिख रहा है। न तो अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सक ही हैं और न ही अन्य स्वास्थ्यकर्मी। जिससे प्रखंड के लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधा का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। बताते चलें कि प्रखंड की कुल आबादी तीन लाख से अधिक है। जिन्हें स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रखंड में एक रेफरल अस्पताल, एक पीएचसी एवं सात एपीएचसी की व्यवस्था है।
रेफरल अस्पताल में एक पीएचसी भी मर्ज है।उसके बाद भी यहां पर्याप्त चिकित्सक पदस्थापित नहीं हैं। रेफरल में चिकित्सक के 04 पद स्वीकृत हैं। लेकिन उसमें मात्र 02 चिकित्सक ही पदस्थापित बताए जा रहे हैं। कई स्वास्थ्य केंद्र आयुष चिकित्सक के भरोसे संचालित है । जिनसे लोग अपना ईलाज कराने को विवश हैं।जबकि चिकित्सक के अभाव में कई अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ताले लटके रहते हैं। रेफरल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों का घोर अभाव हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। रेफरल अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं है ।जिससे हड्डी रोग के मरीजों को परेशानी होती है । फ्रैक्चर आदि होने पर वैसे मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है । नया सीएचसी भवन बनाया गया है।उसमें कई संसाधनों की भी व्यवस्था की गई है। लेकिन पर्याप्त चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती नहीं की गई है । बहरहाल लोगों को भवन के अनुरूप सुविधायें नहीं मिल रही है। प्रखंड की अधिकांश आबादी आज भी झारखंड के अस्पतालों एवं ग्रामीण चिकित्सकों के भरोसे अपना ईलाज कराने को विवश है। प्रखंड में हैं 7 एपीएचसी: प्रखंड में लोगों की सुविधा के लिए रेफरल अस्पताल के साथ ही एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद, सात अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र एवं 42 , स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं। पीसीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड किया गया है जो रेफरल अस्पताल के साथ ही संचालित है। जबकि सात अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र में से तीन में ही चिकित्सक पदस्थापित हैं।एपीएचसी की बात तो दूर रेफरल अस्पताल में कंपाउडर का पद लंबे समय से रिक्त पड़ा है। एएनएम एवं जीएनएम के बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं। रेफरल अस्पताल प्रबंधक नवनीत कुमार चौरसिया ने बताया कि रेफरल अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक, ड्रेसर,ओटी टेक्नीशियन, इमरजेंसी टेक्नीशियन, रेडियोलॉजस्ट आदि के पद रिक्त हैं। उपलब्ध संसाधनों के अनुसार लोगों को बेहतर चिकित्सा सुबिधा उपलब्ध कराया जा रहा है। चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के रिक्त पद को लेकर विभाग को पत्राचार किया गया है। प्रखंड में सरकारी अस्पताल रेफरल - 01 सीएचसी- 01 एपीएचसी - 07 हेल्थ सब सेन्टर - 42

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




