महर्षि मेंहीं आश्रम में रविवार को गो सम्मान आह्वान अभियान हुई बैठक
झाझा के चरघरा में महर्षि मेंहीं आश्रम में गो सम्मान आह्वान अभियान की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई और जिला व प्रखंड स्तरीय कमेटियों का गठन किया गया। विभिन्न प्रखंडों के संयोजकों की नियुक्ति की गई। 27 जुलाई को हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

झाझा, निज प्रतिनिधि नगर क्षेत्र अंतर्गत के चरघरा में स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम में रविवार को गो सम्मान आह्वान अभियान की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अशोक पंडित द्वारा किया गया। इस बैठक में मुख्य रुप से संगठन के विस्तार पर हुई।मौके पर मौजूद प्रभारी मदन यादव ने बैठक में जिला व प्रखंड स्तरीय कमेटी गठन को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओ पर चर्चा की । इस दौरान प्रखण्ड झाझा के पांच लोगों को संयोजक बनाया गया जिसमें प्रिंस राज, महेश वर्मा, राहुल कुमार, शनिदेव कुमार, कृष्ण कुमार को शामिल किया। जिला प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को पुरानी बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगन में पंचायत से लेकर प्रखण्ड स्तर तक का कमेटी गठित की जाएगी।
इसी प्रकार बरहट में 17 जून को कमेटी गठन किया जाएगा । इस दौरान जहां संयोजक के रूप में दुलारचंद यादव और राहुल कुमार को बनाया गया। सोनो प्रखण्ड के लिए नुनुराम मंडल, उपेंद्र ठाकुर, विभोर सिंह को संयोजक बनाया गया और 19 जून कमेटी का विस्तार किया जाएगा। खैरा प्रखण्ड में 24 जून को कमेटी गठन किया जाएगा जिसके लिए अधिक सिंह को संयोजक के रूप में चुना गया। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूपमे अंबिका नंदन गिरी मौजूद हुए। बैठक में चर्चा हुआ कि आगामी 27 जुलाई को गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बड़े पैमाने पर लोगो से हस्ताक्षर करवाकर जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


