गिद्धौर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला प्रशासन का चला बुलडोजर

गिद्धौर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला प्रशासन का चला बुलडोजर

संक्षेप:

गिद्धौर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला प्रशासन का चला बुलडोजर गिद्धौर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला प्रशासन का चला बुलडोजर

Dec 10, 2025 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share

गिद्धौर । निज संवाददाता डीएम के निर्देश मिलते ही गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत स्थानीय प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान गिद्धौर बाजार में बुधवार को चलाया गया। इस दौरान बीडीओ सुनील कुमार के नेतृत्व में गिद्धौर झाझा बस स्टैंड, मुख्य राजमार्ग जमुई के लार्ड मिंटो टॉवर के समीप स्थित प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया। जहां मानक के विपरीत अतिक्रमित स्थलों को तोड़कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। बताते चलें कि इससे पूर्व सीओ द्वारा नोटिस कर स्थानीय बाजार के दुकानदारों एवं आवासीय लोगों को जिन्होंने अपने स्थल से बढ़कर सरकारी भूमि को सड़क किनारे अतिक्रमित किया था। उन्हें सख्त निर्देश देते हुए अतिक्रमण हटा लेने की हिदायत दी गयी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी कड़ी में प्रखंड सह अंचल कार्यालय द्वारा गिद्धौर बाजार सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर बुलडोजर चला अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण को लेकर प्रशासन के कड़े एक्शन से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची हुई है। बताते चलें कि गिद्धौर लार्ड मिंटो टावर चौक के आसपास से लेकर गिद्धौर थाना सहित मुख्य बाजार में स्थानीय लोगों द्वारा सड़क को अतिक्रमित कर संकरा कर दिया गया था। इधर गिद्धौर में अतिक्रमण से निबटने के लिए बीडीओ सुनील कुमार, कला संस्कृति पदाधिकारी विकेश कुमार अतिक्रमण हटाने को लेकर तटस्थ दिखे। माइकिंग कर लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने को लेकर भी बीते नौ दिसंबर को लोगों को अपील की गयी थी।