
विद्यानसभा चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी, मतदान आज
गिद्धौर प्रखंड में 2025 के विद्यानसभा चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज मतदान होगा जिसमें 67 मतदान केंद्रों पर 59298 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन ने निष्पक्ष और स्वच्छ मतदान के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं, जिसमें पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती शामिल है।
गिद्धौर । निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में आसन्न विद्यानसभा चुनाव 2025 को लेकर निर्वाचन विभाग द्वारा सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी। झाझा विद्यानसभा क्षेत्र अंतर्गत गिद्धौर प्रखंड में आज मतदान होना है। इलाके में निष्पक्ष निर्भिक मतदान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। प्रखंड में 08 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी की निगरानी में मतदान कर्मियों द्वारा चुनाव को सम्पन्न कराया जाएगा। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था को बनाये रखने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं चुनाव को लेकर बीडीओ सुनील कुमार ने जानकारी देते बताया कि चुनाव को सौहार्दपूर्ण व स्वच्छ वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर प्रसासन प्रतिबद्ध है।

हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जायेगी। वहीं सम्बंधित कलस्टरों में मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी एक एक मतदान केंद्रों पर चुनाव से जुड़े हर गतिविधि को मुख्यालय में अवस्थित कंट्रोल रूम को सूचना देते रहेंगे। मतदान कर्मियों व मतदाताओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो इसका भी खासा ख्याल रखा जा रहा है। बताते चलें कि विद्यानसभा चुनाव में पूरे प्रखंड क्षेत्र के कुल 67 मतदान केंद्रों पर सुबह 07 बजे शाम 05 बजे तक क्षेत्र के 59298 मतदाता प्रखंड में मतदान कर क्षेत्र के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बल एवं बिहार सैन्य पुलिस के बल मतदान को लेकर तैनात रहेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


