ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईनि:शुल्क सार्वजनिक साप्ताहिक खिचड़ी शुरू

नि:शुल्क सार्वजनिक साप्ताहिक खिचड़ी शुरू

झाझा | नगर संवाददाता झाझा रेलवे स्टेशन चौक पर अवस्थित ऑटो स्टैंड में झाझा

नि:शुल्क सार्वजनिक साप्ताहिक खिचड़ी शुरू
हिन्दुस्तान टीम,जमुईSat, 27 Nov 2021 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

झाझा | नगर संवाददाता

झाझा रेलवे स्टेशन चौक पर अवस्थित ऑटो स्टैंड में झाझा के उत्साही सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा नि:शुल्क सार्वजनिक साप्ताहिक खिचड़ी कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार दोपहर की गई। यह कार्यक्रम साल के प्रत्येक शनिवार को आयोजित किया जाएगा। इसमें कोई भी गरीब मजदूर को खिचड़ी भोजन के रूप में ग्रहण करने की छूट रहेगी। झाझा के सेवानिवृत्त प्रोफेसर रामोतार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्त्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त डाक अधीक्षक चक्त्रधारी यादव ने भाग लिया। गरीब बेसहारा लोगों को पका हुआ भोजन खिलाने की व्यवस्था की गई। कार्यक्त्रम को सफल बनाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं में जन अधिकार पार्टी के घनश्याम गुप्ता बसपा के राजू यादव लोजपा के श्याम सुंदर पासवान अरविंद पासवान राजद के पूर्व प्रत्याशी द्वय राजेंद्र यादव एवं राशिद अहमद, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार यादव समाजसेवी सूर्या वत्स, विजय साव, गणेशी मंदिर भीम यादव, मदन यादव, लाडी, भाजपा के सिंटू साव, मनोज भारती, राजेश पासवान, सतीश बरनवाल ,पवन सुलतानियाँ, विनोद यादव फुटल कपार आदि शामिल हुए। लंगर समापन के बाद बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक शनिवार को निसहाय लोगो के बीच लंगर का आयोजन किया जाएगा ताकि स्टेशन के समीप रैन बसैरा कर रहे गरीब निसहाय जिनको भोजन नसीब नही हो पाता है वैसे लोगो को भोजन मुहैया करवाया जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें