ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुई दो अलग अलग मामले में फरार चार अभियुक्त गिरफ्तार,जेल

दो अलग अलग मामले में फरार चार अभियुक्त गिरफ्तार,जेल

लक्ष्मीपुर, निज संवाददाता लक्ष्मीपुर थाना में नवपदस्थापित थानाध्यक्ष राजवर्धन ने पदभार ग्रहण करने के...


दो अलग अलग मामले में फरार चार अभियुक्त गिरफ्तार,जेल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जमुईSun, 22 Jan 2023 12:33 AM
ऐप पर पढ़ें

लक्ष्मीपुर, निज संवाददाता

लक्ष्मीपुर थाना में नवपदस्थापित थानाध्यक्ष राजवर्धन ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही फरार अभियुक्तों पर नकेल कसते हुए गिरफ्तारी शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में बीते शुक्रवार की रात्रि दो अलग अलग मामले में फरार चल रहे चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जिसमें थाना क्षेत्र के सुंदर टांड़ निवासी माना मांझी पिता स्व धतुरी मांझी, कृष्णदेव पासवान पिता स्व माधो पासवान शामिल हैं। जो मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम के उल्लंघन के आरोप के मामले में फरार चल रहा था। जबकि करिबा पत्थर निवासी ब्रह्मदेव यादव व भरोसी यादव पिता नारायण यादव मारपीट के आरोप में फरार चल रहा था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें