Jamui News: महिला कॉलेज की छात्राओं ने भी निकाली तिरंगा यात्रा
Jamui News: जमुई में तिरंगा यात्रा के तहत श्यामा प्रसाद सिंह कॉलेज की छात्राएँ और व्याख्याता शामिल हुईं। कॉलेज के प्रधान और विभिन्न शिक्षकों ने यात्रा में भाग लिया। सभी ने राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन करते हुए उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया। यात्रा का संयोजन प्रोफेसर आभा कुमारी ने किया।

Jamui News: जमुई । नगर प्रतिनिधि घर-घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्त्रवार को जिला मुख्यालय स्थित श्यामा प्रसाद सिंह कॉलेज के छात्राओं और व्याख्याताओं ने भी तिरंगा यात्रा निकाला । कॉलेज के प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह की सहमति से प्रोफेसर अनीता सिंह, प्रोफेसर मृदुला कुमारी सिंहा, प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह ,प्रोफेसर आभा कुमारी ,डॉ मृदुला सहाय, प्रोफेसर रजनी सिंह ,प्रोफेसर नीता प्रसाद, प्रोफेसर बलवंत सिंह, प्रोफेसर आनंद कुमार ,नारायण सिंह सहित महाविद्यालय के सभी व्याख्याता, कर्मियों और छात्राओं ने इस यात्रा में भाग लिया । तिरंगा यात्रा को लेकर व्याख्याता ,महाविद्यालय कर्मियों और छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोग राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत दिखे ।
तिरंगा यात्रा का संयोजन संगीत की व्याख्याता सह पीओ प्रोफेसर आभा कुमारी ने किया।


