उमरा करने के लिए एक ही परिवार के पांच लोग हुए रवाना
उमरा करने के लिए एक ही परिवार के पांच लोग हुए रवाना उमरा करने के लिए एक ही परिवार के पांच लोग हुए रवानाउमरा करने के लिए एक ही परिवार के पांच लोग हुए रवाना

जमुई, निज संवाददाता खैरा प्रखंड के मंझियानी गाँव से मंगलवार को पांच लोग उमरा करने के लिए रवाना हुए। उमरा के जाने से पूर्व गाँव मे एक मिलाद का भी आयोजन किया गया। उक्त मिलाद में आस-पास के दर्जनों गाँव के लोग शामिल हुए और उमरा के लिए जाने वाले लोगो से मुलाकात किया और गाँव, प्रखंड, जिला, राज्य और देश की तरक्की के लिए दुआ करने की अपील किया। जानकारी देते हुए मदरसा मुखतारुल उलूम महिसौड़ी के संचालन मौलाना फारूक अशरफी ने बताया कि मंझियानी गाँव से एक ही परिवार के पांच उमरा के लिए मक्का-मदीना के लिए रवाना हो रहे है।
जिसमे डॉ अब्दुल सत्तार साहब, उनकी अहलिया, मौलाना रिजवान अहमद और उनकी अहलिया के साथ उनकी माँ शामिल है। साथ ही आप-पास के गाँव के आये हुए लोगो ने उमरा के लिए जाने वाले लोगो को फूलों का हार पहनाकर एवं गला मिलकर रवाना किया। इस अवसर पर मौलाना फारूक अशरफी, मौलाना मोइन कादरी, मुफ़्ती शाहिद रज़ा, मौलाना गुलाम जिलानी, मौलाना युनिस रज़ा, मौलाना शमसिर रज़ा, मौलाना फहीम, मौलाना मुस्लिम, हाफिज महबूब, हाफिज अयूब, मौलाना अनवर, मौलाना अब्दुल बाजिद, मौलाना हसन, मौलाना अश्ज़द, मौलाना साबिर सहित काफी संख्या में उलेमा और ग्रामीण मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




