आग से धान का पुंज राख, नुकसान
जमुई के बिठलपुर गांव में शनिवार रात लगभग 8 बजे खलिहान में रखे धान के खाली पुंज में आग लग गई। आग से चार बीघे का बिचाली जलकर राख हो गया। पीड़िता भवानी मंडल की पत्नी का कहना है कि आग जान-बूझकर लगाई गई है,...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईMon, 30 Dec 2024 01:03 AM

जमुई। सदर प्रखंड के बिठलपुर गांव स्थित बहियार के खलिहान में रखे धान के खाली पुंज में आग लगने से लगभग चार बीघे का खाली बिचाली जलकर राख हो गया। घटना शनिवार रात 8 बजे के आसपास की है। पीड़िता को आसपास के लोगों पर ही पुंज में आग लगाने का शक है। भवानी मंडल की पत्नी ने बताया कि आग किसी ने जान-बूझकर लगाया है। बताया कि वह गरीब है 25-30 हजार का नुकसान हो गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।