ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईस्वर्ण व्यवसाई लूट कांड में 15-20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

स्वर्ण व्यवसाई लूट कांड में 15-20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

जमुई: मलयपुर थाना क्षेत्र के बस्ती पर बुधवार को स्वर्ण व्यवसाई के घर पर भीषण लूटपाट कांड में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। स्वर्ण व्यवसाई राजू साव की बेटी निक्की कुमारी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज...

स्वर्ण व्यवसाई लूट कांड में 15-20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,जमुईThu, 09 May 2019 07:16 PM
ऐप पर पढ़ें

जमुई: मलयपुर थाना क्षेत्र के बस्ती पर बुधवार को स्वर्ण व्यवसाई के घर पर भीषण लूटपाट कांड में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। स्वर्ण व्यवसाई राजू साव की बेटी निक्की कुमारी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपने फर्द बयान में निक्की ने बताई की बुधवार की रात्रि तकरीबन 8:45 बजे वे लोग अपने घर पर थे ।इसी बीच 15-20 की संख्या में बहियार के रास्ते अज्ञात लोग हरवे हथियार के साथ आए और उनके घर में प्रवेश कर जान मारने की नीयत से फायरिंग किया। जिसमें चार गोली उसे लगी और वे वहीं गिर पड़ी। उसके पिता के भी हाथ में भी गोली लगी। इसके बाद सभी लोग घर में रखा काफी मात्रा में नगद कैश लेकर चले गए। जाते वक्त वे लोग लाल सलाम के नारे लगाते गए। इसमें तीन महिला भी शामिल थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें