ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुई फाइनेंस कंपनी कर्मी को गोली मार 1.10 लाख लूटे

फाइनेंस कंपनी कर्मी को गोली मार 1.10 लाख लूटे

चकाईथाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-बसबुट्टी मार्ग में गदहरा पुल के समीप अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर एक माईक्रों फाइनेंंस कंपनी के कर्मी से एक लाख दस हजार नकद सहित अन्य सामान लूट...


फाइनेंस कंपनी कर्मी को गोली मार 1.10 लाख लूटे
हिन्दुस्तान टीम,जमुईSat, 03 Nov 2018 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

चकाईथाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-बसबुट्टी मार्ग में गदहरा पुल के समीप अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर एक माईक्रों फाइनेंंस कंपनी के कर्मी से एक लाख दस हजार नकद सहित अन्य सामान लूट लिये। बदमाशों द्वारा दो राउंड फायरिंग भी की गई।

जिसमें एक फाईनेंसकर्मी जख्मी हो गया। बदमाश पांच की संख्या में थे और दो बाइकों से मौके पर पहुंचे थे। चार बदमाशों ने चेहरे पर रूमाल बांध रखा था जबकि एक का चेहरा खुला हुआ था। लूट के शिकार बने स्पंदना माईक्रो फाईनेंस के क्रेड़िट असिस्टेंट साकीब आलम ने बताया कि ढाई बजे के करीब वह अपने एक अन्य कर्मी शमसाद आलम के साथ मतेडीह गांव से स्वंय सहायता समुह की महिलाओं को दिये गये ऋण की वसूली कर चकाई-बसबुट्टी मार्ग से वापस मिर्जागंज स्थित अपने ब्रांच लौट रहा था। बदमाशों ने पैर से मारकर बाइक को गिरा दिया। बैग नहीं देने पर बदमाशों ने दो गोली चला दी। दूसरी फायरिंग में एक बदमाश का हाथ जख्मी हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें