
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
चकाई । निज प्रतिनिधि स्थानीय रेफरल अस्पताल परिसर में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता को लेकर शनिवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर को दवा खिलाने की तकनीकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि दवा कभी भी खाली पेट में नहीं खिलाना है। आशा कार्यकर्ता को अपने सामने ही लाभार्थियों को दवा खिलाने और किसी को भी दवा घर ले जाने के लिए नहीं देने की ताकीद की गई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गायत्री कुमारी ने कहा फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है और इससे बचाव ही इसका एकमात्र उपाय है।
10 फरवरी से शुरू हो रहे इस अभियान में हमारी प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा खाने से वंचित न रहे। हमें शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर चकाई को फाइलेरिया मुक्त बनाना है। मौके पर अस्पताल प्रबंधक नवनीत कुमार, बीसीएम मिथिलेश मिश्रा, पीरामल फाउंडेशन के विकाश कुमार उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत चकाई, निज प्रतिनिधि चकाई-देवघर मुख्य मार्ग में किसान भवन के समीप शुक्रवार की रात दो बजे के करीब अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 38 वर्ष के करीब बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार किसी तेज रफ्तार वाहन ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही चकाई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। महिला के पहनावे और हुलिए को देखकर प्रतीत होता है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई महीनों से एक विक्षिप्त महिला इसी इलाके में रहकर और मांगकर अपना जीवन-यापन करती थी। संभावना जताई जा रही है कि शव उसी महिला का है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि शव की पहचान के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि मृतका के वारिसों का पता चल सके। अंधविश्वास के खिलाफ जादू का संदेश: कमला टॉकीज में आज से जादूगर शंकर सम्राट का भव्य जादू खेल फोटो-28- प्रेस को जानकारी देते जादूगर शंकर सम्राट जमुई, नगर संवाददाता समाज में व्याप्त अंधविश्वास को दूर करने और जादू को विज्ञान आधारित कला के रूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से प्रसिद्ध जादूगर शंकर सम्राट का भव्य जादू खेल रविवार से महिसौड़ी चौक स्थित कमला टॉकीज में शुरू होगा। इसको लेकर शनिवार को जादूगर शंकर सम्राट ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी दी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जादूगर शंकर सम्राट ने कहा कि आज भी समाज में अंधविश्वास गहराई से व्याप्त है। लोग जादू को चमत्कार या किसी रहस्यमयी शक्ति से जोड़कर देखते हैं, जबकि जादू पूरी तरह विज्ञान, गणित और योग पर आधारित कला है। उनका मुख्य उद्देश्य जादू के माध्यम से भ्रम को तोड़ना और समाज को जागरूक करना है, ताकि लोग अंधविश्वास से दूर होकर तार्किक सोच अपनाएं। उन्होंने कहा कि जादू भारत की प्राचीन 64 कलाओं में एक प्रमुख कला रही है, लेकिन आज यह धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। विडंबना यह है कि जिस जादू कला ने विदेशों में अपनी अलग पहचान बनाई है, वही अपने देश में उपेक्षित होती जा रही है। यदि समय रहते इस कला को संरक्षण और प्रोत्साहन नहीं मिला, तो आने वाले समय में यह पूरी तरह समाप्त हो सकती है। जादूगर शंकर सम्राट ने बताया कि इस बार के जादू खेल में दर्शकों को कई नए और रोमांचक आइटम देखने को मिलेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




