दो पक्षों में मारपीट और रोड़ेबाजी
सिकंदरा। थाना मोड़ स्थित गांधी बाजार रोड में बुधवार की शाम मामुली विवाद को...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जमुईWed, 24 Aug 2022 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें
सिकंदरा। थाना मोड़ स्थित गांधी बाजार रोड में बुधवार की शाम मामुली विवाद को लेकर दो पक्षों की मारपीट में रोड़ेबाजी हो गयी। एक पक्ष से युवक श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष हेतु भगवान कृष्ण की तैयारी में लगा हुआ था। इसी बीच बाजार निवासी कुलदीप केशरी का पुत्र आयुष कुमार कपड़ा लेकर घर जा रहा था। पूर्व के मामुली विवाद को लेकर आधा दर्जन की संख्या में दूसरे पक्ष के उपद्रवियों द्वारा आयुष कुमार के साथ मारपीट की गई। अपनी जान बचाकर आयुष घर के छत पर चढ गया। इसी दौरान उपद्रवियों ने गाली गलौज करते हुए घर के दरवाजे पर जमकर तोड़फोड़ की।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
