
पक कर तैयार धान की फसल हो रही रोगग्रस्त, किसान परेशान
पक कर तैयार धान की फसल हो रही रोगग्रस्त, किसान परेशान पक कर तैयार धान की फसल हो रही रोगग्रस्त, किसान परेशान
झाझा, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के किसानों की खेत में इस बार धान की अच्छी फसल लगी परंतु पक कर तैयार हो रही फसल में कीट रोग का प्रकोप होने लगा है। जिस कारण फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। किसान तैयार फसल को जल्दी काटने की फिराक में हैं। परंतु बड़े पैमाने पर कटनी के लिए मजदूर नहीं मिल रहे है। मजदूरों की कमी से प्रति वर्ष धान की कटनी व दौनी प्रभावित होती है। इस वर्ष ससमय मानसून की वर्षा एवं नहर में पानी के कारण क्षेत्र के किसानों ने अपने अधिकांश खेतों में धान की फसल बुआई की।

जो अब लगभग पककर तैयार होने को है। परंतु फसलों की जड़ों में कीट का प्रकोप एवं बालियों में कजरिया रोग लग रहा है, जिससे फसल खराब हो गया है। केशोपुर गांव के किसान प्रमोद सिंह, कारु सिंह कहते हैं कि रोपनी के बाद जब बाली लेकर पकने को हुआ तो अचानक कही- कही पौधा सूखने लगा। जबकि कुछ तैयार फसलों की बालियों में कजरिया रोग का प्रकोप हो रहा है। जिससे दाना समेत पूरी बाली काली पड़ जा रही है। किसान कहते हैं कि अगर फसल की कटनी हो जाती है तब रोग उक्त फसल को नुकसान नहीं करता है। चूंकि हाल में हुई वर्षा के कारण खेत में व्यापक नमी है। जिस कारण हार्वेस्टिंग भी संभव नहीं हो सकेगा। किसान पिछले कुछ वर्षों से कमज़ोर मानसून के कारण कम समय में तैयार होने वाले अग्रिम वैरायटी के धान की रोपनी अपने खेतों में करते हैं। जो दीपावली के बाद कटनी दौनी के योग्य हो जाता है। मौसम की मार झेल रहे प्रखंड के किसानों के चेहरों से खुशी है। हालांकि मोंथा चक्रवाती वर्षा से धान की खड़ी फसल एवं कटी फसल बर्बाद हो गई है, जिन्हें देखकर किसान दुखी हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




