ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईसहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य को दी विदाई

सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य को दी विदाई

जमुई, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह और जमुई प्रखंड...

सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य को दी विदाई
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जमुईWed, 24 Aug 2022 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें

जमुई, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह और जमुई प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार सिंह, खैरा प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मुकेश कुमार को विदाई दी गई। वही दूसरी ओर करीब 10-12 प्रखंड प्रसार पदाधिकारी ने अपना योगदान दिया। बताते चलें कि इस वर्ष जमुई जिले के एक जिला सहकारिता पदाधिकारी और 17 प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी की ट्रांसफर एक बार हुआ है जो जिले के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी ट्रांसफर हुई है। कार्यक्रम में जिले के एक सौ 52 पैक्स 9 व्यापार मंडल और जिले के सभी मिलर उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन महादेव सिमरिया के पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने किया। जिला सहकारिता पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने कहां की 3 साल से ऊपर हमने जमुई जिले में कार्य किया। जमुई में मान सम्मान भी मिला। उसी क्रम में कुछ सीखने का भी मौका मिला। जमुई जिला बहुत अच्छा जिला है। उन्होंने जिले के तमाम पैक्स अध्यक्ष व्यापार मंडल व मित्रों को नए पदाधिकारी के साथ काम करने की बात कही।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े