
मां विषहरी टीम ने मां फोटो प्लाजा को छह रन से हराया
मां विषहरी टीम ने मां फोटो प्लाजा को छह रन से हराया मां विषहरी टीम ने मां फोटो प्लाजा को छह रन से हरायामां विषहरी टीम ने मां फोटो प्लाजा को छह रन से हराया
बरहट। निज संवाददाता प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय गुगुलडीह के मैदान पर गुरुवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में मां विषहरी टीम ने मां फोटो प्लाजा को 6 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 7,000 रुपये और उपविजेता को ट्रॉफी के साथ 5,000 रुपये नकद पुरस्कार से नवाजा गया। टॉस जीतकर मां विषहरी के कप्तान पिंटू रावत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 12 ओवर में उनकी टीम ने 7 विकेट खोकर 121 रन बनाए। टीम की ओर से शोभिक कुमार ने महज 27 गेंदों में 47 रनों की विस्फोटक पारी खेली जिसमें 4 छक्के और 4 चौक्के शामिल थे।

मां फोटो प्लाजा की ओर से कौशर अंसारी ने 21 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 34 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। गेंदबाजी में मां विषहरी के शांतनु सिंह और मां फोटो प्लाजा के आशीष कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी-अपनी टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। मैच का रोमांच अंतिम ओवर तक बना रहा और मां विषहरी ने 6 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। शोभिक कुमार को उनकी धुआंधार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि के रूप में गुगुलडीह पैक्स अध्यक्ष दिनेश यादव एवं समाजसेवी मनटुन साह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कमेंट्री की जिम्मेदारी चिक्कू सिंह और राशिद खान ने संभाली जबकि स्कोरर की भूमिका इनाम अंसारी एवं सागर सिंह ने निभाई। मां फोटो प्लाजा के कप्तान नकुलदेव कुमार ने हार के बावजूद दोनों टीमों के बीच हुए शानदार मुकाबले की सराहना की। विजेता कप्तान पिंटू रावत ने जीत का श्रेय पूरी टीम विशेषकर शोभिक कुमार को दिया। मैच में भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और स्थानीय लोगों ने दोनों टीमों का भरपूर उत्साह बढ़ाया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


