बिजली चोरी के आरोप में पुन: दो महिला समेत आधा दर्जन पर केस दर्ज
नप के पांच वार्डों हेतु प्रखंड कार्यालय के पुराने भवन में लगा शिविर नप के पांच वार्डों हेतु प्रखंड कार्यालय के पुराने भवन में लगा शिविर

झाझा । निज संवाददाता विद्युत चोरों के विरुद्ध आए दिन छापेमारी तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध लगातार केस दर्ज होने के बावजूद बिजली चोरी की करतूत पर विराम लगता नहीं दिख रहा है। छापेमारी की ताजा कार्रवाई में विभागीय टीम द्वारा एक बार फिर दो महिला उपभोक्ता समेत कुल छह विद्युत उपभोक्ता अवैद्य हथकंडे अपना कर चोरी की बिजली का लुत्फ लेते और इसके फलाफल में विद्युत कंपनी एसबीपीडीसीएल को हजारों के राजस्व की चपत लगाते पाए गए हैं। बताया जाता है कि उक्त सभी आरोपी विद्युत उपभोक्ताओं पर पूर्व का विद्युत विपत्र बाकी रहने के कारण विभाग द्वारा उनका विद्युत संबंधन विच्छेद कर दिया गया था।
इसके जवाब में आरोपियों द्वारा बकाए का भुगतान करने की बजाय अवैद्य हथकंडों के जरिए विद्युत-सुख लिया जा रहा था। विभाग के बोड़वा विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता नरेंद्र प्रसाद की अगुवाई में मारी गई छापेमारी में झाझा सर्किल नं.एक के दुअरपहड़ी की एक महिला समेत दो उपभोक्ता,पन्ना गांव की एक महिला उपभोक्ता तथा धमाना गांव के तीन यानि कुलजमा छह विद्युत उपभोक्ता विद्युत चोरी की करतूत में संलिप्त पाए जाने की सूचना है। जेई द्वारा उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध झाझा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


