चलती ट्रेन से उतरने में गिरने से वृद्ध महिला घायल,रेफर

Mar 08, 2026 01:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share

झाझा रेलवे स्टेशन पर एक वृद्ध महिला चलती ट्रेन से गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। महिला को आरपीएफ द्वारा स्थानीय सीएचसी भेजा गया, लेकिन सिर में गंभीर चोट के कारण उसे जमुई और फिर पटना रेफर कर दिया गया। महिला की पहचान लाखों देवी के रूप में हुई है।

चलती ट्रेन से उतरने में गिरने से वृद्ध महिला घायल,रेफर

झाझा । निज संवाददाता चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में संतुलन बिगड़ जाने से एक वृद्ध महिला के गिरकर गंभीर रूप से घायल हो जाने की घटना सामने आई है। शुक्त्रवार शाम की उक्त घटना झाझा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सं.02 की है। सूचना मिलते ही आरपीएफ के लोगों ने उसे इलाज को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। किंतु महिला के सिर में गंभीर चोट की वजह से झाझा के बाद जमुई सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा भी उसे समुचित इलाज को पटना रेफर कर दिए होने की बात बताई जाती है। जानकारीनुसार शुक्त्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे एक महिला चलती ट्रेन से गिर गई थी ’ जिसको आरपीएफ झाझा के अधिकारी व स्टाफ के द्वारा स्ट्रेचर पर उठा कर ऑटो तक पहुंचाया गया तथा आरक्षी आनंद कुमार पांडे एवं उसकी पुत्री के द्वारा पीड़िता को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक द्वारा पीडि़त महिला के प्राथमिक उपचार के बाद जमुई रेफर कर दिया गया था।

महिला की पहचान लाखों देवी (60),पति सुरेश यादव,ग्राम रजौन, थाना चरकापत्थर के रूप में बताई गई है। पीडि़त महिला के साथ उसकी बेटी नीता कुमारी भी साथ में थी। बताया जाता है कि बेटी से पूछने पर बताई कि उसने अपने घर पर फोन कर दिया था और घर से लोग आ रहे हैं। कुछ समय बाद इनके घर से भी अन्य परिजन हॉस्पिटल आए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।