Hindi NewsBihar NewsJamui NewsEducation Crisis at Sabalpur School Only One Teacher for 210 Students
एक शिक्षिका गढ़ रही  210 बच्चों का भविष्य

एक शिक्षिका गढ़ रही 210 बच्चों का भविष्य

संक्षेप:

एक शिक्षिका गढ़ रही 210 बच्चों का भविष्य एक शिक्षिका गढ़ रही 210 बच्चों का भविष्यएक शिक्षिका गढ़ रही 210 बच्चों का भविष्य

Aug 18, 2025 05:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

जमुई, निज प्रतिनिधि कभी पंचायत में शिक्षा के क्षेत्र में परचम लहराने वाला लक्ष्मीपुर प्रखंड का उत्क्त्रमित मध्य विद्यालय सबलपुर आज सरकार की अनदेखी के कारण हाशिए पर खड़ा है। यहां महज एक महिला शिक्षिका सावित्री देवी अष्टम वर्ग तक के 210 बच्चों को शिक्षा देने का काम कर रही है। इस स्कूल में पहले सुखासन, तेलियादिह, लत्ता समेत कई गांव के बच्चे व बचियाँ पढ़ने के लिए आती थी। सुयोग्य विषय वार यहां शिक्षक रहने और अनुशासन के मामले में यह स्कूल इलाके की पहचान बनी थी। यहां के प्रभारी प्रधानाध्यापक और शिक्षक की वजह से स्कूल का परिसर काफी सुसज्जित ढंग से आज भी सजा सजाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1902 ईस्वी से चल रहा है यह स्कूल गांव के ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार ऐसा हुआ है कि जब एक शिक्षिका के भरोसे अष्टम तक की यहां पढ़ाई हो रही है। 123 वर्षो बाद पहली बार ऐसी परिस्थिति बनी है। करीब दो माह पूर्व बच्चों को बेहतर शिक्षा देने वाले शिक्षक से स्कूल परिसर शिक्षा की अलख से गूंजता रहता था। दूसरे प्रखंड और जिले में शिक्षक का स्थानन्तरण होने के बाद आज स्कूल सुना हो गया है। महीनों दिन बीत जाने के बाद शिक्षक व शिक्षिका का पदस्थापन नही होने के बाद गांव के ग्रामीणों ने अधिकारियों को भी इस मामले से अवगत कराने का काम किया है। प्रभारी समेत आठ शिक्षकों की यहां है जरूरत ग्रामीणों ने बताया कि नामांकित बच्चों को देखते हुए यहां प्रभारी समेत आठ शिक्षकों की जरूरत है। उनलोगों की मांग है कि विषय वार समेत सुयोग्य शिक्षकों का पदस्थापन यहां जल्द हो। ताकि बच्चों का भविष्य अधर में नही लटके। ग्रामीण बताते हैं कि प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा बीपीएससी में प्रधान शिक्षक के तौर पर सफल होने की वजह से उनका स्थानांतरण दूसरे स्कूल में कर दिया गया। जिस पर कि रोक लगना चाहिए था। इनके कार्यकाल में बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त होने का अवसर प्राप्त हुआ था। क्या कहते हैं अधिकारी मामले की जानकारी नही थी। पूरी जानकारी भेजिए जल्द शिक्षकों का पदस्थापन कर दिया जाएगा। शिक्षकों के पदस्थापन में कोई विलंब नही किया जाएगा। दयाशंकर, जिला शिक्षा पदाधिकारी जमुई।