ईसीआरईयू की झाझा समेत पांच ब्रांचों का हुआ गठन,नए पदाधिकारियों ने संभाली कमान

Jan 12, 2026 01:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share

ईसीआरईयू की झाझा समेत पांच ब्रांचों का हुआ गठन,नए पदाधिकारियों ने संभाली कमान ईसीआरईयू की झाझा समेत पांच ब्रांचों का हुआ गठन,नए पदाधिकारियों ने संभाली कमान

ईसीआरईयू की झाझा समेत पांच ब्रांचों का हुआ गठन,नए पदाधिकारियों ने संभाली कमान

झाझा, निज संवाददाता बीते साल पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) जोन के यूनियन के चुनावों में सिकंदर बनकर उभरने वाली यूनियन पूर्व मध्य रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन (ईसीआरईयू) के यूनियन कर्मियों व इसके डिविजनल पदाधिकारियों का रविवार को रेलवे स्टेशन क्लब के प्रशाल में समागम हुआ। उक्त समागम के दौरान रेल मजदूरों के हित में यूनियन द्वारा रेल मंत्रालय के समक्ष उठाई जाती रही विभिन्न मांगों पर परिचर्चा के साथ एक बार फिर उन मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की गई। साथ ही मांगों की पूर्ति हेतु जिम्मेदारों पर दबाव बनाने को ले आगे की रणनीति व संघर्ष पर भी मनन-मंथन किया बताया गया।

मुख्य मांग एनपीएस व यूपीएस को विलोपित कर पुरानी पेंशन स्कीम यानि ओपीएस ही पुनः लागू करने तथा साथ ही रेल के किसी भी क्षेत्र में निजीकरण के प्रयास पर विराम लगाने को लेकर थी। इस समागम के दौरान ही लंबे अर्से से पेंडिंग चले आ रहे ईसीआरईयू की विभिन्न ब्रांचों के गठन के टास्क को भी पूरा कर लिया गया। इस क्रम में उक्त कार्यक्रम की मेजबान झाझा शाखा समेत पांच ब्रांचों के गठन की कार्रवाई पूरी की गई। अन्य नवगठित शाखाओं में किऊल,नवादा,राजगीर और मोकामा ब्रांच शामिल है। ब्रांचों के गठन के बाद उन पांच ब्रांचों में नई टीम ने कमान संभाल ली है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नगीना पासवान ने की। जबकि संचालन सहायक जोनल महासचिव सत्यम कुमार ने किया। साथ ही व्यवस्था संचालन का पूरा दायित्व एएलपी उत्तम कु.सिंहा संभालते दिखे। कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल सचिव सर्वेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर सबसे अधिक चर्चा हुई। यूनियन पदाधिकारियों ने रेलवे में बढ़ते निजीकरण का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही रेलवे में रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली की मांग पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम से सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को जीवनयापन का आधार मिलता था,ऐसे में इसे हटा देने से सेवानिवृत्त होने वाले रेलकर्मियों को भविष्य में गंभीर परेशानियों से दो-चार होना पड़ेगा। झाझा के शाखा सचिव के रूप में राजेश कु.यादव,किऊल में अमोद कुमार,मोकामा में राकेश कुमार,राजगीर में राहुल कुमार और नवादा ब्रांच में विकास कुमार चुने गए हैं। वहीं शाखा अध्यक्ष पद पर झाझा में अभिनव कुमार,नवादा में अनिल कुमार,मोकामा में इंद्रायन कुमार और राजगीर में सुरेंद्र कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर चंदन कुमार एवं किऊल से रमेश कुमार को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में दानापुर मंडल के अध्यक्ष व सचिव समेत कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे जिनमें अजित,रत्नेश, बद्रीनारायण,मनोज कुमार,उत्तम कुमार सिन्हा,रंजय कुमार साहू सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।