Hindi NewsBihar NewsJamui NewsE-KYC Completion Target Set for Fair Distribution Meeting of Block Supply Office Dealers
एमओ ने डीलरों  के साथ की बैठक, दिये जरूरी निर्देश

एमओ ने डीलरों के साथ की बैठक, दिये जरूरी निर्देश

संक्षेप:

चकाई । निज प्रतिनिधि प्रखंड आपूर्ति कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एमओ मुकेश कुमार

Dec 05, 2025 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

चकाई । निज प्रतिनिधि प्रखंड आपूर्ति कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एमओ मुकेश कुमार ने प्रखंड के डीलरों के साथ बैठक की। बैठक में सभी जन वितरण प्रणाली के डीलरों को दस दिनों में उपभोक्ताओं के शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा करने का निर्देश दिया गया।एमओ श्री कुमार ने बैठक में कहा कि प्रखंड में अभी तक केवल 71 प्रतिशत ही ई-केवाईसी का कार्य पूरा हो पाया है, जो संतोषजनक नहीं है। उन्होंने शेष बचे लाभार्थियों का विवरण जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । विशेष रूप से स्थाई रूप से पलायन कर चुके लाभार्थी, जिन व्यक्तियों के नाम पर दोहरा राशन कार्ड है,जिन बच्चों का फिंगरप्रिंट काम नहीं कर रहा है,बुजुर्ग लाभार्थी,ऐसी महिलाएं जिनकी शादी के बाद वह यहां से जा चुकी हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैठक में डीलरों को यह भी निर्देश दिए गए कि वे केवल अपने क्षेत्र के पंजीकृत उपभोक्ताओं को ही राशन वितरित करें। किसी भी अन्य क्षेत्र के उपभोक्ता को राशन नहीं देने की हिदायत दी गई है, ताकि वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।इस दौरान कई डीलरो ने अपने पोषक क्षेत्र से बाहर के लाभुकों के नाम उनके उपयोक्ता सूची में शामिल रहने की बात कहते हुए वैसे उपभोक्ता लाभुकों के ई केवाईसी में परेशानी की ध्यान आकृष्ट कराया। जिस पर एम ओ ने वैसे उपभोक्ता लाभुकों के ई केवाईसी में पोषक क्षेत्र के बाहर के उपभोक्ता लिखने के लिए कहा। मौके पर संतु यादव, अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा, अशोक यादव, अवधेश उपाध्याय, महेश कुमार, ब्रह्मदेव पासवान, राजेश कुमार, महावीर दास, कमलाकांत गुप्ता और विजय वर्णवाल सहित दर्जनों डीलर मौजूद थे।