ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईजिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज

जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज

जिले में डेंगू से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पतालों में अब तक जांच के दौरान 17 मरीजों की पहचान हुई है।सदर अस्पताल में अब तक डेंगू के सात मरीज...

जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज
हिन्दुस्तान टीम,जमुईWed, 22 Nov 2017 12:24 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में डेंगू से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पतालों में अब तक जांच के दौरान 17 मरीजों की पहचान हुई है।

सदर अस्पताल में अब तक डेंगू के सात मरीज आए है। जबकि अन्य प्रखंडों में 10 मरीज डेंगू के पाए गए है। बताया जाता है कि डेंगू के मरीजों की संख्या इससे भी अधिक है। अधिकांश मरीज गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज कराते है। हाल के दिनों में ही जमुई प्रखंड में 4, चकाई में 3, झाझा में 3, लक्ष्मीपुर में 1, बरहट में 1, खैरा में 2, अलीगंज में 2 एवं सिकंदरा प्रखंड में 1 डेंगू के मरीज पाए गए है। जानकारी के अनुसार सभी मरीजों को इलाज के लिए पटना भेजा जाता है। सदर अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए किट उपलब्ध है। किट से खून लेकर जांच के लिए पीएमसीएच भेजा जाता है। रिपोर्ट आने के बाद इलाज शुरू किया जाता है। गरीब वर्ग के लोग सरकारी अस्पताल में ही इलाज कराते है। जबकि संपन्न परिवार के लोग इलाज के लिए निजी अस्पतालों के अलावा पटना जाया करते है। चिकित्सकों की माने तो डेंगू के मरीज को पारासीटामॉल ही दिया जाता है। एसप्रीन या इबुब्रेफेन नामक दवाएं जमुई अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। हालांकि डेंगू के सभी मरीजों को उपरोक्त नही दी जाती है। जो लोग पूरी तरह इस बीमारी से पीड़ित रहते हैं उन्हें ही यह दवाएं उपलब्ध करायी जाती है। चिकित्सकों की मानें तो इस बीमारी के लिए पारासिटामॉल अधिकांश मरीज ठीक हो जाते है। सबसे अधिक मरीजों को इस बीमारी में आराम करने की जरूरत है।

डेंगू के मरीज पाये जाने के बाद स्वास्थय विभाग हुआ सजग: विभिन्न प्रखंडों में डेंगू के मरीज पाये जाने के बाद अस्पताल प्रशासन सजग हुआ है। डेंगू से ग्रसित मरीजों के इलाज के लिए पहल की जा रही है। सदर अस्पताल में विशेष वार्ड बनाया गया है। डेंगू से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। वहीं डेंगू के बचाव के लिए चिन्हित जगहों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जिन जगहों पर डेंगू के मरीज पाए गए है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें