ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईकरंट लगने से एक युवक की हुई मौत

करंट लगने से एक युवक की हुई मौत

जमुई: शुक्रवार की सुबह जमुई थाना के लखनपुर पंचायत अंतर्गत दीघोय गांव में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक का नाम उदय कुमार 30 वर्ष है। जानकारी के अनुसार उदय हर दिन की तरह शुक्रवार की सुबह भी...

करंट लगने से एक युवक की हुई मौत
हिन्दुस्तान टीम,जमुईFri, 25 Oct 2019 04:54 PM
ऐप पर पढ़ें

जमुई: शुक्रवार की सुबह जमुई थाना के लखनपुर पंचायत अंतर्गत दीघोय गांव में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक का नाम उदय कुमार 30 वर्ष है। जानकारी के अनुसार उदय हर दिन की तरह शुक्रवार की सुबह भी बहियार की ओर से शौच से निवृत्त होकर लौट रहा था। इसी दौरान कीचड़ में उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलने से बिजली के पोल से उसका संपर्क हो गया और उसे करंट लग गया। ग्रामीण दौड़कर उसे बचाने का प्रयास किया। तत्काल उसे सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हालांकि कोई भी कुछ नहीं कर सका। बाद में लाश का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने परिवार वालों को सौंप दिया गया। इस संदर्भ में जमुई सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें