ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईएएसआई की बीमारी के कारण मौत

एएसआई की बीमारी के कारण मौत

केन्डीह गांव के 55 वर्षीय नरसिंह सिंह की अचानक मौत हो गयी। श्री सिंह वर्तमान समय में एएसआई के पद पर विशेष शाखा लखीसराय में कार्यरत थे। मृतक की पत्नी शांति देवी ने बताया कि उनके पति लंबे समय से पीलिया...

एएसआई की बीमारी के कारण मौत
हिन्दुस्तान टीम,जमुईWed, 22 Aug 2018 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्डीह गांव के 55 वर्षीय नरसिंह सिंह की अचानक मौत हो गयी। श्री सिंह वर्तमान समय में एएसआई के पद पर विशेष शाखा लखीसराय में कार्यरत थे। मृतक की पत्नी शांति देवी ने बताया कि उनके पति लंबे समय से पीलिया रोग से ग्रसित थे जिस कारण फेफड़ा में पानी भर गया था।

जब उनकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें इलाज के लिए पटना ले गये। वहां इलाज कराने के बावजूद उनकी तबियत में सुधार नहीं हो सका। जिस कारण उनकी मौत हो गयी। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करने के बाद परिजनों ने लाश को पटना से अपने गांव लाया। मौत की सूचना गांव में मिलते ही गांव के लोगों का उनके घरों पर जुटना शुरू हो गया। एएसआई की मौत से पूरे केन्डीह गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। मृतक की माता उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी शांति देवी, पुत्र अनूज कुमार, मिथून कुमार, पुत्री पुजा कुमारी को संभालने के लिए गांव के लोग ढांढ़स बंधा रहे थे। जानकारी के अनुसार मृतक नरसिंह की सेवा अवधि करीब पंाच वर्ष तक बचा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें