ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जमुईकांवरिया रूट लाइन में दौड़ा करंट, 12 जख्मी

कांवरिया रूट लाइन में दौड़ा करंट, 12 जख्मी

भादो मेला के दसवें दिन रविवार सुबह तिवारी चौक से जलसार रोड के बीच कांवरिया रूट लाइन में करंट दौड़ने से 12 श्रद्धालु और स्थानीय लोग जख्मी या बेहोश हो गए। इस हादसे से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कतार...

कांवरिया रूट लाइन में दौड़ा करंट, 12 जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,जमुईSun, 25 Aug 2019 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

भादो मेला के दसवें दिन रविवार सुबह तिवारी चौक से जलसार रोड के बीच कांवरिया रूट लाइन में करंट दौड़ने से 12 श्रद्धालु और स्थानीय लोग जख्मी या बेहोश हो गए। इस हादसे से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कतार छोड़कर श्रद्धालु करंट इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए कांवरियों की कतार रोक दी गई और घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

सदर अस्पताल में बिहार के जमुई जिला निवासी छह कांवरियों और स्थानीय राजा बगीचा निवासी एक बच्चे को भर्ती किया गया। भर्ती कांवरियों में ममता देवी, भोगी देवी, शकुना देवी, बेबी देवी, सिया देवी, लल्लन यादव सभी निवासी जमुई जिला के शबरी गांव अंतर्गत आगरा बाजार हैं। वहीं राजा बगीचा निवासी 13 वर्षीय कृष्ण कुमार को भी भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अन्य कुछ घायलों का इलाज निजी क्लीनिक में भी कराया जा रहा है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है। डीसी नैंसी सहाय ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि श्रावणी मेले की तरह ही भादो मेला में 24 घंटे मैन पावर प्रतिनियुक्त करें। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मेला क्षेत्र में विद्युतीकरण के कार्य की पुन: जांच कर रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराएं। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए बिजली के कार्यों को पूरी गुणवत्तापूर्ण से करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें